Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav: मुजफ्फरपुर से CM Nitish Kumar ने भरी चुनावी हुंकार, विकास कार्य गिना साधा RJD पर निशाना

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और अपने कार्यकाल में किए गए विकास के काम गिनाए। आरजेडी के शासनकाल में बिहार में विकास नहीं होने और अव्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के रास्ते पर चल रहा है। इसमें केंद्र से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश में अपराध के आंकड़े कम होने पर भी जोर दिया।

सीएम नीतीश कुमार ने मंच से कहा, 'पहले बिहार में न बिजली थी, न सड़क, और न ही स्वास्थ्य सुविधाओं की ठीक व्यवस्था थी। हर तरफ बदहाली का आलम था और सब कुछ अव्यवस्थित था। आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। अब राज्य में अमन-चैन और विकास का माहौल है।'

Bihar Chunav nitish kumar

Nitish Kumar Speech: गिनाए अपनी सरकार के काम

⦁ बिहार के सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने शुरुआत में दस लाख सरकारी नौकरियां और दस लाख रोजगार देने का वादा किया था, जिसे बढ़ाकर अब चालीस लाख रोजगार तक पहुंचा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: महागठबंधन की तकरार पर Chirag Paswan की चुटकी, 'ऐसा चुनाव तो पहली बार देख रहा हूं'

⦁ नीतीश कुमार ने कहा कि अब तक कुल मिलाकर पचास लाख लोगों को नौकरी और रोजगार का अवसर मिला है। सरकार का लक्ष्य आगे एक करोड़ और नौकरियां देने का है, ताकि हर युवा को काम और बेहतर भविष्य मिल सके।

⦁ केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार के विकास में केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से नमन।'

⦁ सीएम ने जनता से अपील करते हुए लालू यादव परिवार और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की तरह गड़बड़ी करने वालों के बहकावे में न आएं।

Bihar Chunav के लिए नीतीश अगले कुछ दिनों में करेंगे कई रैलियां

नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ अपनी एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि हम पहले भी एनडीए के साथ थे और आगे भी हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्हों कहा, 'शुरू से ही हमारा सहयोग रहा है और आगे भी रहेगा। हमने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए लगातार काम किया है।'

आरजेडी और कांग्रेस के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'हमारा उद्देश्य किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राज्य के हित में काम करना है। इसके विपरीत, लालू प्रसाद यादव ने जब खुद पद छोड़ा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। 2005 से पहले बिहार में अपराध का बोलबाला था, लेकिन अब राज्य में कानून का राज स्थापित हो चुका है।' अगले दो सप्ताह में नीतीश कुमार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई चुनावी रैलियां करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar vs Lalu Yadav:बिहार के इन दिग्गज नेताओं में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? कहां से ली लालू-नीतीश ने डिग्री?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+