Bihar Chunav: महागठबंधन की तकरार पर Chirag Paswan की चुटकी, 'ऐसा चुनाव तो पहली बार देख रहा हूं'

Bihar chunav Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव इस बार काफी रोमांचक हो गया है। पहले फेज की वोटिंग 6 तारीख को होने वाली है। इधर महागठबंधन की तकरार अब तक खत्म नहीं हो पाई है। 11 ऐसी सीटें हैं जहां घटक दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ ही उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक हुई बैठकों के बावजूद आपसी सामंजस्य का अभाव साफ दिख रहा है। इन हालात पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने चुटकी ली है।

लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा चुनाव पहली बार ही देख रहा हूं, जिसमें इतना बड़ा गठबंधन टूटने के कगार पर हो। सीटों के चयन को लेकर मतभेद होना बताता है कि विपक्षी दलों में न कोई तालमेल है और न ही कोई स्पष्ट रणनीति।'

Bihar chunav Chirag Paswan

Chirag Paswan ने महागठबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों काफी वक्त बिहार में बिता रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, 'महागठबंधन के भीतर चल रही दोस्ताना लड़ाई असल में एनडीए (NDA) के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। गठबंधन में रहते हुए ऐसा कुछ नहीं होता जिसे दोस्ताना मुकाबला कहा जाए। या तो आप सहयोगी हैं या प्रतिद्वंदी। अगर आप एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहे हैं, तो इसका असर बाकी सीटों पर भी पड़ेगा। जनता देख रही है कि आप चुनाव लड़ने को लेकर कितने गंभीर हैं।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: इस सीट पर बिना लड़े ही हार गया महागठबंधन, अब चिराग vs प्रशांत किशोर

Bihar Chunav में बिखरा नजर आ रहा महागठबंधन

⦁ आरजेडी (RJD), कांग्रेस (Congress) और अन्य सहयोगी दलों के बीच तालमेल की कमी ने विपक्षी एकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले चरण के नामांकन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि गठबंधन के घटक दलों के बीच सहमति नहीं बनी।

⦁ 11 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इनमें से छह सीटें - वैशाली, सिकंदरा, कहलगांव, सुल्तानगंज, नरकटियागंज और वर्सालिगंज - ऐसी हैं जहां कांग्रेस और आरजेडी दोनों ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

⦁ इसके अलावा, सीपीआई (CPI) और कांग्रेस के बीच चार सीटों पर टकराव है, जबकि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और आरजेडी के बीच चैनपुर सीट पर सीधा मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: NDA या महागठबंधन—बिहार में किस पार्टी में ज्यादा 'परिवारवाद’? किन-किन घरानों को मिला चुनावी टिकट

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी राजद की उम्मीदवार लिस्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने टिकट वितरण में किसी मानदंड का पालन नहीं किया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर ये मतभेद समय रहते सुलझे नहीं, तो एनडीए को कई सीटों पर सीधा फायदा मिल सकता है। नामांकन वापस लेने में अभी कुछ समय है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच इसके लिए सहमति बनाने पर चर्चा का दौर चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+