Bihar Chunav Astrology: किसके सितारे मजबूत, ज्योतिष की दुनिया में नीतीश-तेजस्वी और PK में किस पर लग रहा दांव?
Bihar Chunav Astrology: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नजर रहने वाली है। महागठबंधन और एनडीए दोनों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही प्रमुख गठबंधनों के साथ प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं। चुनावी रणनीतिकार से नेता बने पीके ने पहले फेज की वोटिंग के बाद जनसुराज की सरकार बनने का भी दावा कर दिया है। नतीजे आने से पहले देश के प्रमुख ज्योतिषाचार्य और एस्ट्रोलॉजर भी कुंडली और ग्रहों का विश्लेषण कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह भी है कि ज्योतिष और ग्रहों की गणना के आधार पर भी कोई एकमत दावा नहीं किया जा रहा है। कुछ एस्ट्रोलॉजर नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी के ग्रह-संकेत मान रहे हैं। कुछ का कहना है कि अब तेजस्वी का राजयोग शुरू हो रहा है। कुछ ने तो प्रशांत किशोर के लिए भी बड़े दमदार दावे किए हैं। आइए जानते हैं कि ज्योतिष के मुताबिक किसके ग्रह और सितारे पक्ष में नजर आ रहे हैं।

Bihar Chunav Astrology: क्या कहते हैं नीतीश के सितारे?
- ज्योतिषों और एस्ट्रोलॉजर्स की गणना ग्रहों की चाल और दूसरी घटनाओं की गणना पर आधारित होती है। देश के मशहूर ज्योतिषाचार्य पीवीआर नरसिम्हा राव ने ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर भविष्यवाणी की है।
पीवीआर नरसिम्हा का मानना है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आराम से चुनाव जीतेगा। कई मीडिया चैनल और पॉडकास्ट में उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को, 20 जिलों की 122 सीटों पर दांव, पूरी डिटेल
- आचार्य मनोज मिश्रा ने भी नीतीश कुमार का भाग्य मजबूत बताते हुए दावा किया है कि साल 2025 तक सीएम बने रहेंगे। फिलहाल उनके पास ही सत्ता का योग नजर आ रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना है कि नीतीश के आने वाले साल चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
- ज्योतिष अनिल अग्रवाल ने अपने इंटरव्यू में दावा किया है कि ग्रह-नक्षत्र नीतीश कुमार के पक्ष में हैं और वह सत्ता में वापसी करेंगे।
Tejashwi Yadav के पक्ष में भी हैं कई एस्ट्रोलॉजर
- ज्योतिषाचार्य अंकित अग्निहोत्री ने तेजस्वी यादव के प्रबल भाग्य होने का दावा करते हुए कहा है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन संभव है।
- श्रीपति त्रिपाठी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक मजबूत रणनीति के साथ मैदान में है। उन्होंने तेजस्वी यादव के ग्रह मजबूत होने का दावा करते हुए सफलता का आकलन किया है।
- कार्तिक गोर ने भविष्यवाणी की थी कि एनडीए चुनाव जीतेगा, लेकिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने संकेत दिया है कि किसी नए चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। माना जा रहा है कि उनका इशारा प्रशांत किशोर की ओर है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election: दूसरे चरण की 122 सीटों पर 2020 में किसने मारी थी बाजी? ये नतीजे देख उड़ जाएंगे होश












Click it and Unblock the Notifications