Bihar Chunav 2025: गोपालगंज में जन सुराज की नई रणनीति, निर्दलीय उम्मीदवार अनूप श्रीवास्तव पर PK ने जताया भरोसा

Bihar Chunav 2025: गोपालगंज विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव अचानक बेहद दिलचस्प हो गया है। जहां पहले मुकाबला पारंपरिक दलों तक सीमित माना जा रहा था, वहीं अब प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के नए कदम ने सारा समीकरण बदल दिया है।

बिहार में 'व्यवस्था परिवर्तन' के नारे के साथ उतरी यह पार्टी अब गोपालगंज में निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव के समर्थन में खुलकर उतर आई है। प्रशांत किशोर की मौजूदगी में अनूप श्रीवास्तव ने जन सुराज के साथ जुड़कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया, जिससे स्थानीय राजनीति में नई सरगर्मी बढ़ गई है।

Bihar Chunav Jan Suraj

उम्मीदवार में बदलाव की वजह

पहले इस सीट से जन सुराज ने डॉ. शशि शेखर सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनके नामांकन वापस लेने के बाद पार्टी को नया चेहरा सामने लाना पड़ा। अब जन सुराज पूरी ताकत से अनूप कुमार श्रीवास्तव के लिए प्रचार करने की तैयारी में है। इस कदम से गोपालगंज की लड़ाई और दिलचस्प हो गई है। क्योंकि अब जन सुराज ने स्थानीय और नए चेहरे पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: तेजस्वी-मुकेश सहनी की जोड़ी पर Prashabt Kishor ने कसा तंज़, भाजपा को भी निशाने पर लिया

बिहार में जन सुराज की बढ़ती सक्रियता

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार की राजनीति में बदलाव लाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है। पार्टी का दावा है कि वह जाति और पैसे की राजनीति को खत्म कर विकास आधारित राजनीति की नई दिशा देगी। पीके लगातार कह रहे हैं कि जनता अब पुराने दलों से थक चुकी है और बदलाव चाहती है।

नए चेहरों पर भरोसा

जन सुराज ने बिहार की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई है। इनमें से करीब 90 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे पेशेवर लोगों को टिकट दिया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह की बेटी जैसे नाम भी जन सुराज से जुड़े हैं, जिससे पार्टी को नई पहचान मिल रही है।

बीजेपी के ऊपर गंभीर आरोप

प्रशांत किशोर ने हाल ही में बीजेपी और अन्य दलों पर आरोप लगाया कि जन सुराज के कुछ उम्मीदवारों पर दबाव डालकर नामांकन वापस करवाने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि पुरानी पार्टियों को जन सुराज से डर लग रहा है, क्योंकि यह जनता को असली विकल्प दे रही है।

गोपालगंज में अनूप श्रीवास्तव को समर्थन देने का फैसला भी इसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। इससे जन सुराज यह संदेश देना चाहती है कि वह हर परिस्थिति में चुनावी मैदान में डटी रहेगी और बिहार की जनता के सामने मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: इस सीट पर बिना लड़े ही हार गया महागठबंधन, अब चिराग vs प्रशांत किशोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+