Bihar Chunav 2025: किसकी बनने वाली है सरकार? वोट डालने के बाद तेजस्वी ने किया बड़ा दावा
Bihar Chunav 2025 Phase 1 Voting: बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम है। पहले चरण के मतदान के साथ ही प्रदेश की 121 सीटों पर किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। सुबह से ही वोटिंग केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। इस बीच, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
मतदान के बाद तेजस्वी ने भरोसे से कहा कि बिहार में अब बदलाव तय है। उन्होंने कहा, 14 नवंबर को नई सरकार का गठन होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार वोट जाति या धर्म नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों पर करें।

तेजस्वी की जनता से अपील - "वोट करें अपने भविष्य के लिए"
तेजस्वी यादव ने कहा, "मैं बिहार की जनता से कहना चाहता हूं कि वे अपने वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखकर वोट करें। रोजगार, शिक्षा और अच्छे अस्पतालों के लिए वोट करें। बिहार जीतने जा रहा है और महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।" पटना के एक मतदान केंद्र पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपना वोट डालने के बाद राजद नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा, "14 नवंबर को नई सरकार बनने वाली है।"
#WATCH | "14 November ko nayi sarkaar banne wali hai" says RJD leader and Mahagathbandhan’s CM face Tejashwi Yadav, after casting his vote for the first phase of #BiharAssemblyElections at a polling station in Patna pic.twitter.com/bFtRVb5hnP
— ANI (@ANI) November 6, 2025
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 1 Voting Live Updates
तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती भी वोट डालने पहुंचीं। हालांकि, इस मौके पर उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव नहीं दिखे। राबड़ी देवी ने कहा, "मेरे दोनों बेटों को शुभकामनाएं हैं। तेज प्रताप अपने रास्ते पर हैं, उन्हें शुभकामनाएं।"
"युवा बदलाव चाहते हैं" - मीसा भारती
तेजस्वी की बहन और राजद नेता मीसा भारती ने कहा कि बिहार के युवाओं ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा, "लोग अब महागठबंधन की सरकार लाने के लिए तैयार हैं। इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।" राबड़ी देवी ने भी महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, "महिलाएं और युवा घर से निकलें, मतदान करें, क्योंकि जनता ही बदलाव लाएगी।"
पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान
बिहार में पहले चरण के तहत 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कुल 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से कुछ क्षेत्रों में मतदान शाम 5 बजे तक होगा। इस चरण में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, मंगलेश पांडेय और विजय चौधरी जैसे कई दिग्गजों की साख दांव पर है। तेजस्वी राघोपुर सीट से मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से है। तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
दलों की स्थिति और आंकड़े
इस चरण में एनडीए की ओर से जदयू 57, भाजपा 48 और लोजपा (रामविलास) 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद 73, कांग्रेस 24 और भाकपा (माले) 14 सीटों पर मैदान में है। जन सुराज पार्टी 119 सीटों पर उतरी है।
पिछला चुनाव नतीजा
साल 2020 में एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। उस समय राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस बार तेजस्वी यादव को उम्मीद है कि जनता उन्हें स्पष्ट बहुमत देगी और 14 नवंबर को बिहार में नई सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 1: वोट डालने जा रहे हैं बाइक या कार से? पहले ये नियम जान लें, नहीं तो मुसीबत तय!
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications