Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Chunav 2025 में भी नीतीश कुमार! BJP के लिए JDU अध्यक्ष का चेहरा क्यों बन चुका है मजबूरी?

Bihar Chunav 2025: अगले साल होने वाले बिहार विधानसा चुनावों में मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ही एनडीए की अगुवाई करेंगे। इस बात में अब किसी भी तरह की दुविधा नहीं रह गई है। यह स्थिति केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उन संकेतों से पूरी तरह अलग है, जो उन्होंने हाल ही में इसको लेकर दिए थे।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अगले विधानसभा चुनावों में भी एनडीए की अगुवाई करना इसलिए और भी अहम है, क्योंकि उन्हें अबकी बार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एलजेपी (राम विलास) का भी समर्थन प्राप्त है।

bihar chunav 2025

Bihar Chunav 2025: बीजेपी ने मान लिया नीतीश ही होंगे अगले चुनावों में गठबंधन का चेहरा

2025 के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों के सिलसिले में एनडीए के नेतृत्व पर इसलिए अटकलबाजियां शुरू हुई थीं, क्योंकि हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में अमित शाह ने एनडीए के चेहरा को लेकर यह कह दिया था कि,'हम साथ बैठेंगे और फैसला करेंगे।'

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Cabinet: देवेंद्र फडणवीस की महायुति सरकार में कहां खड़े हैं एकनाथ शिंदे?

लेकिन, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिना समय गंवाए सफाई दी कि 'अमित शाह यह बताना चाह रहे थे कि वह पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं, जिसमें बड़े निर्णय पार्लियामेंटरी बोर्ड लेता है।' उन्होंने दो टूक शब्दों में साफ किया कि 'नीतीश कुमार ही 2025 के चुनावों में एनडीए की अगुवाई करेंगे। इसको लेकर कोई दो राय नहीं है।'

Bihar Chunav 2025: नीतीश को एनडीए में अपना भाव पता है!

बिहार में बीजेपी नीतीश सरकार में बड़ी सहयोगी है। लेकिन, जेडीयू को बिहार की राजनीति में अपने नेता की अहमियत पता है। एक जेडीयू नेता के मुताबिक, 'बीजेपी को पता है कि एनडीए के लिए नीतीश अत्यावश्यक हैं। वह चुनावों से पहले कुछ भी ऐसा करने की कोशिश नहीं करेगी।'

एक भाजपा नेता ने भी इनकी बातों से सहमति जताते हुए कहा,' प्रदेश की राजनीति में अभी नीतीश का प्रभाव बना रहेगा। बीजेपी सिर्फ चुपचाप से उनके सूर्यास्त की प्रतीक्षा कर सकती है।' सियासी हालात की नजाकत को एनडीए के अन्य सहयोगी एलजेपी (रामविलास) और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) भी बखूबी समझने लगे हैं।

Bihar Chunav 2025: एनडीए के अन्य दलों से भी मिल रहा नीतीश को साथ

चिराग पासवान की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने भी कहा, 'अगले चुनावों में नीतीश ही हमारी अगुवाई करेंगे,इस बारे में पूरी तरह स्पष्टता है। जायसवाल तो पहले ही चीजें साफ कर चुके हैं।' जीतन राम मांझी की हम(सेक्युलर) का नजरिया भी अलग नहीं है।

जबकि, 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में जेडीयू के बीजेपी के मुकाबले बहुत ही छोटी पार्टी रह जाने का ठीकरा नीतीश कुमार ने चिराग पासवान पर ही फोड़ा था, जिनकी पार्टी तब अलग चुनाव लड़ी थी।

Bihar Chunav 2025: नीतीश ने महागठबंधन में रहते तेजस्वी की अगुवाई में चुनाव लड़ने की बात कही थी

ये बात सच है कि जब नीतीश कुमार पिछले साल तक लालू यादव की आरजेडी के साथ थे और महागठबंधन सरकार की अगुवाई कर रहे थे तो उन्होंने खुद ही अपने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और लालू के बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने का एलान किया था। लेकिन, आज के राजनीतिक हालात बदल चुके हैं।

Bihar Chunav 2025: केंद्र की एनडीए सरकार में आज की तारीख में बढ़ चुकी है जेडीयू की अहमियत

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस एनडीए सरकार की आज अगुवाई कर रहे हैं, उसमें बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं है। इस सरकार के लिए जेडीयू के 12 सांसदों के समर्थन की बहुत ही ज्यादा अहमियत है। ऐसे में पार्टी ऐसा कोई भी प्रयोग नहीं करना चाहेगी, जिसके चलते विरोधियों की ओर से राजनीति के 'पलटू राम' कहलाने वाले जदयू प्रमुख को फिर से कोई दूसरा विकल्प आजमाने को मजबूर होना पड़े।

Bihar Chunav 2025: बिहार की सियासत में इस समय नीतीश हैं सबसे बड़े चेहरे

राजनीतिक तौर पर बीजेपी के लिए बिहार की सत्ता में वापस लौटना बहुत ही महत्वपूर्ण है और उसके लिए वह कतई जेडीयू को नाराज करने की स्थिति में नहीं है। एक बात यह भी है कि आज की तारीख में नीतीश लंबे कार्यकाल के बावजूद प्रदेश के सबसे बड़े सियासी चेहरे हैं। बीजेपी उनके चेहरे को टक्कर देने लायक कोई चेहरा खड़ा भी नहीं कर सकी है।

Bihar Chunav 2025: महाराष्ट्र चुनाव में भी एकनाथ शिंदे रहे महायुति का प्रमुख चेहरा

ऐसे में कम से कम विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए शायद नए प्रयोग की कोई भी गुंजाइश नहीं बचती है। जहां तक चुनाव के बाद की परिस्थितियों की बात है तो महाराष्ट्र का उदाहरण देश के सामने है। वहां भी एकनाथ शिंदे महायुति सरकार का चेहरा थे और इस नाते विधानसभा चुनावों में वही एनडीए की अगुवाई कर रहे थे। जबकि, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी और उसके पास देवेंद्र फडणवीस जैसा कद्दावर चेहरा भी था।

इसे भी पढ़ें- Muslim appeasement: बिहार के सीमांचल में देश की अखंडता से कौन कर रहा है खिलवाड़? आंतरिक सुरक्षा पर संकट!

लेकिन, महाराष्ट्र के मतदाताओं ने बीजेपी को जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंचाकर शिंदे की बाजी पलट दी और स्वाभाविक तौर पर सीएम की कुर्सी पर देवेंद्र फडणवीस का दावा पुख्ता हो गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+