Bihar Politics: Chirag Paswan ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, 'दुख है कि इस सरकार का हिस्सा हूं'
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हे चुकी है और सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में व्यस्त दिख रही हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अब तक एनडीए (NDA) का हिस्सा हैं, लेकिन नीतीश कुमार सरकार पर हमले का मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रदेश की शासन-व्यवस्था और लगातार बढ़ते अपराधों पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बिहार पुलिस और प्रशासन को निकम्मा करार देते हुए कहा कि मुझे दुख होता है कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूं।
बिहार में हुई हालिया आपराधिक घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की झड़ी लग गई है। जिस तरीके से प्रशासन पूरी तरह से अपराधियों के आगे नतमस्तक दिख रहा है, उसे देखकर शर्म आती है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगे स्थिति और भी भयावह हो सकती है।'

Chirag Paswan लगातार नीतीश सरकार पर रहे हैं हमलावर
यह कोई पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। वह पहले भी बिहार में शासन व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछते रहे हैं। एक ओर केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार को घेरते भी हैं और दूसरी ओर वह यह भी दोहराते हैं कि एनडीए के साथ हैं। नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अब तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है और गठबंधन में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी समझौता नहीं हुआ है। जिस तरीके से चिराग नीतीश सरकार पर हमलावर हैं उसे लेकर अटकलें जरूर शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: 'तेजस्वी में हिम्मत है तो करें बिहार चुनाव का बहिष्कार', चिराग की सीधी चुनौती, बताया किस सीट से लड़ेंगे?
पुलिस-प्रशासन पर बरसे Chirag Paswan
गया में हुए महिला अभ्यर्थी के साथ रेप की घटना पर बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर यह मान भी लें कि विपक्षी दलों की इन घटनाओं में भूमिका है, तब भी कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर लगाम रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। हालांकि, चिराग पासवान प्रदेश की पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं, लेकिन सीथे तौर पर सीएम या सरकार का नाम लेकर आरोप लगाने से अब तक बचते दिखे हैं।
चिराग पासवान के बार-बार अपनी ही गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोलने की वजह से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एलजेपी (आर) प्रमुख का गठबंधन से बाहर निकलने का कोई इरादा नहीं है। वह दबाव की राजनीति कर अपने लिए ज्यादा से ज्यादा सीटें निकालने की कोशिश में हैं।
यह भी पढ़ें: '2020 वाली गलती दोहराऊंगा नहीं', 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात पर चिराग पासवान का बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications