छपरा मेयर उप-चुनाव के नतीजे जारी, VHP नेता लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने भारी मतों से जीत दर्ज की
Mayor By-election Chapra, Bihar: बिहार के छपरा में हुए मेयर पद के उप-चुनाव में लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। छपरा नगर निगम के मेयर पद के उप चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जिला स्कूल परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में शुरू हुई थी। दोपहर से पहले ही वोटों की गिनती पूरी कर ली गई।
मतगणना केंद्र (जिला स्कूल) में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। कड़ाके की ठंड के बीच काउंटिंग सेंटर के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

मेयर पद के चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने पर रोक है। शांति व्यवस्था भंग करने और विधि व्यवस्था को लेकर समस्या उत्पन्न करने वालों के साथ प्रशासन ने सख्ती से निपटने की तैयारी की है।
आपको बता दें, छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए हुए चुनाव में 17 प्रत्याशी खड़े हुए थे। 45 वार्डों के 196 मतदान केंद्रों पर 22 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया था। चुनाव परिणाम आज, 24 जनवरी को जारी हुए।
यह भी देखें: जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, नीतीश कुमार के लिए एक और 'लॉलीपॉप' क्यों है?
इस चुनाव में लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने 17456 प्राप्त किए। इसके साथ ही उन्होंने 5457 वोटों से जीत दर्ज की। जबकि मिंटू सिंह को 11999, मो.रफीक इकबाल को 10976 वोट और सुनीता देवी के खाते में 10797 वोट आए।
नगर निगम के मेयर के चुनाव में पहली बार राजनीतिक दिग्गज भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस चुनाव में अलग-अलग प्रत्याशियों को सपोर्ट कर रहे थे। दोनों ही चुनाव हार गए हैं।
यह भी देखें: Bihar Politics: PM Modi के दांव से एक बार फिर बदली बिहार की सियासत, समझिए समीकरण












Click it and Unblock the Notifications