बक्सरः शादीशुदा होने के बाद भी महिला के थे दो प्रेमी, पत्नी ने पति को उतार दिया मौत के घाट

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली बांध के बधार की है। पुलिस ने बीते सोमवार की सुबह बधार इलाके में एक युवक का शव बरामद किया। साथ ही घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया

मृतक भभुआ जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के समहुता गांव का रहने वाला शौकत शाह बताया जा रहा है। गिरफ्तार महिला की पहचान मृतक शौकत शाह की पत्नी गुड़िया साह के रूप में हुई है। इसके अलावा इस मामले में सारिमपुर गांव के निवासी इमरान खान, बाबर खान, तवरेज खान और परवेज खान को भी गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, बीते रविवार की शाम को जब शौकल अली घर नहीं पहुंचा तो पत्नी गुड़िया ने ससुराल वालों को इस बात की सूचना दी।

ससुर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

ससुर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

बहू द्वारा सूचना मिलने पर ससुर शमशाद साह रात में बक्सर पहुंचे और औद्योगिक थाने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बरामदगी के लिए छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो पुलिस को पत्नी गुड़िया साह पर शक हुआ। इसके बाद सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की शौकल अली का खेत में शव मिला है।

पत्नी ने जूर्म कबूला

पत्नी ने जूर्म कबूला

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सारिमपुर गांव के रहने वाले इमरान खान और बाबर खान को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने शौकत की पत्नी गुड़िया साह की तरफ से हत्या कराने की बात कबूली। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। इसलिए उसने पति को मौत के घाट उतार दिया। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या कराई है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+