बिहारः विधानसभा में शराबबंदी की लेकर विपक्ष का हंगामा, RJD विधायक ने लगाया आरोप

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को 14वां दिन है। विधानसभा के अंदर विपक्ष ने शरारबबंदी को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान राजद विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा कि कई अफसर ऐसे हैं, जिनको शराब के बिना रात में नींद नहीं आती है। इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने इस बयान की खूब निंदा की। विधानसभा अध्यक्ष ने राजद विधायक से सवाल किया कि आप नाम बताइए कि कौन बिना शराब का सेवन किए नहीं सोता है। इसका जवाब देते हुए राजद विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा कि यह गोपनीय है, जांच कराने पर सब पता चल जाएगा।

bihar budget session rjd mla raised question about liquor ban

वहीं राजद विधायक के सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि शायद आप अपना अनुभव बता रहे हैं। विपक्ष के विधायक सदन में जमकर हंगामा कर रहे हैं। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायक वेल में आकर हंगामा किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वहीं सदन में हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के सदस्यों को लगातार अपनी सीट पर बैठने की अपील करते रहे। उन्होंने कहा कि सदन नियमों से चलता है, इस तरह की हरकतें उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष चाहेंगे तो शराबबंदी को लेकर अलग से बहस की जा सकती है। वहीं वाम दलों के विधायकों ने विधानसभा पोर्टिको में कोरोना काल के दौरान क्वारंटीन सेंटरों पर घोटाले को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जांच की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+