बिहार में कुछ ही घंटों में नदी में समाए चार पुल, तेजस्वी यादव ने कर दी डबल इंजन सरकार की फजीहत!

Bihar: मानसून जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे बिहार से पुलों के गिरने की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में 9 दिनों में अंदर 5 पुलों के ध्वस्त होने के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। एक ही दिन में 4 और पुल गिरने की खबर निकलकर सामने आई है।

मामला सिवान जिले से जुड़ा हुआ है जहां लगातार हो रही बारिश की वजह से कुछ ही घंटों में बैक टू बैक चार पुल ध्वस्त हो गए। पुलों के गिरने के बाद कई गांवों के बीच संपर्क टूट गया है। इस घटना को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

Bihar Faces Bridge Collapses Amid Monsoon Rains

उन्होंने पुलों के ध्वस्त होने की खबर का वीडियो शेयर करते हुए बिहार की डबल इंजन सरकार पर तंज किया है। तेजस्वी ने कहा कि अब इसका दोष भी बिहार की सरकार विपक्ष पर मढ़ देगी।

अपने एक्स हैंडल पर तेजस्वी यादव ने लिखा, "बीजेपी और नीतीश कुमार की बिहार में 𝟏𝟖 वर्षों की रिकॉर्डतोड़ ईमानदारी से तंग आकर 𝟏𝟓 दिन में अभी समाचार लिखे जाने तक कुल 𝟏𝟎 पुलों ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली।"

"डबल इंजन सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।"

पोस्ट शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने क्राइम और करप्शन का हैशटैग भी डाला है।

एक ही जिले में गिरे तीनों पुल

बता दें, एक ही दिन में तीन पुलों के गिरने की घटना सिवान जिले में हुई है। पहली घटना महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा गांव और देवरिया गांव के बीच गंडक नदी पर बने पुल के धरासाई होने की है। पहले 35 साल पुराने इस पूल का एक पाया धंसने लगा और देखते ही देखते पूरा पुल गंडक नदी में समा गया।

पुल टूटने की दूसरी घटना महाराजगंज प्रखंड के तेवथा पंचायत की है। नौतन और सिकंदरपुर गांव के बीच गंडक नदी के ऊपर बना पुल नदी के तेज धारा के बीच बह गया।

जबकि तीसरी घटना धीमही गांव की है जहां गंडक नदी में बना पुल गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले इस पुल की मरमत भी की गई थी। बताया जा रहा है कि यह पुल 35 से 40 साल पुराना था। बीते दिनों बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों से 9 दिनों के अंदर 5 पूलों के गिरने की खबर सामने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+