बिहार: गोपालगंज के सासामुसा चीनी मिल में Over Heating से फटा बॉयलर, 10 की मौत और 20 घायल

इस घटना के बारे में वहां काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि देर रात अचानक चीनी मिल का बॉयलर ओवर हीट होने के कारण फट गया।

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना गोपालगंज के चीनी मिल की है जहां अचानक बॉयलर फटने से ये हादसा हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा और घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है तो दूसरी तरफ चीनी मिल में अभी भी कई मजदूरों के शव फंसे होने की आशंका है। बता दें कि इस बॉयलर मालिक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं नीतीश सरकार की तरफ से मृतकों को 4-4 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई है।

Bihar: Boiler bursted in Sasamusa sugar mill, Gopalganj, 10 dead and 20 injured

जानकारी के मुताबिक घटना रात 12:30 बजे की है, जहां चीनी मिल में मजदूर काम कर रहे थे तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ, जब तक लोग कुछ समझते तब तक वहां मौजूद चार मजदूरों की मौत हो चुकी थी और दर्जनों घायल हो गए थे। आवाज सुनते ही आस-पास के मजदूर वहां पहुंचे तो पता चला कि चीनी मिल का बॉयलर फट गया है। जिसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Bihar: Boiler bursted in Sasamusa sugar mill, Gopalganj, 10 dead and 20 injured

गोपालगंज के सासामुसा चीनी मिल में हुए इस हादसे के बाद आसपास के लोगों के साथ-साथ नजदीकी पुलिस भी वहां पहुंची और मलबे में दबे हुए चार लोगों की डेड बॉडी बाहर निकाली। तो वहीं 9 मजदूर बुरी तरह झुलसने से घायल हो गए थे, जिन्हें पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं इस घटना के बारे में वहां काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि देर रात अचानक चीनी मिल का बॉयलर ओवर हीट होने के कारण फट गया। जिसमें कुल 10 मजदूरों की मौत हुई है जबकि कुल मिलाकर 20 लोग झुलसे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने के बाद चीनी मिल में भगदड़ मच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+