खेत में युवक को दो लड़कों ने दबोचा फिर उसका रेप करने का किया प्रयास, गुप्तांग में डाल दी बांसुरी

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपितों ने उसके गुप्तांग में बांसुरी डालने की भी कोशिश की। घटना के मामले में पीड़ित के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

युवक के साथ यौनाचार करने का प्रयास

युवक के साथ यौनाचार करने का प्रयास

बताया जा रहा है कि दो आरोपितों में से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शौच करने गया था। इस दौरान उसे दो युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया। युवक ने जब उनका विरोध करना शुरू किया तो उसके गुप्तांग में बांसुरी डाल दी।

ऑपरेशन कर निकाली गई बांसुरी

ऑपरेशन कर निकाली गई बांसुरी

इसके बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जैसे-तैसे युवक पहुंचा। पीड़ित युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने पीड़ित को पटना रेफर कर दिया। पीड़ित को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बांसुरी को निकाल दिया है।

दो आरोपितों में से एक आरोपित गिरफ्तार

दो आरोपितों में से एक आरोपित गिरफ्तार

घटना के मामले में पीड़ित युवक के पिता ने नवनीत दूबे और मंटू दूबे के खिलाऱ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित नवनीत दूबे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने कहा है कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+