बिहार विधानसभा अध्यक्ष रविवार को हुए थे कोरोना पॉजिटिव, अगले दिन हो गए निगेटिव, हुए ट्रोल
पटना, 09 अगस्त: बिहार में चल रहे सियासी उठापटक के बीच 7 अगस्त को बिहार के विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गए थे। लेकिन एक दिन बाद ही विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। एक दिन में सिन्हा का कोविड पॉजिटिव होकर निगेटिव हो जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं लोग सोशल मीडिया पर सिन्हा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

रविवार को राज्य में जारी सियासी खींचतान के बीच विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा था कि, तबियत अस्वस्थ होने पर मैंने अपनी कोरोना जाँच करायी थी जिसकी रिपोर्ट पोजिटिव आने पर मैं कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूँ।मेरे संपर्क में आये लोगों से अपील है कि वह भी अपनी जाँच करा लें। कोरोना से डरना नहीं बल्कि सजग और सतर्क रहकर कोरोना को हराना है और समाज को स्वस्थ बनाना है।
लेकिन एक दिन बाद ही यानि सोमवार को सिन्हा ने फिर ट्वीट कर बताया कि, ईश्वर की असीम कृपा और आप सभी के स्नेहाशीष से आज मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है जिससे मैं पुनः अपने कर्म पथ पर लौट रहा हूँ। कोरोना से डरना नहीं बल्कि सजग और सतर्क रहकर इसे हराना है और समाज को स्वस्थ बनाना है। जिस गति से सिन्हा कोविड निगेटिव हुए लोगों उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव से कोरोना निगेटिव होने के कारण लोग सिन्हा को ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर @SkpGmail नाम के यूजर ने लिखा कि, एनडीए गठबंधन की सरकार जाते देख बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एक दिन में कोरोना मुक्त हो गए। वहीं एक अन्य यूजर्स @samastipurwala ने लिखा कि,कर्म पथ पर जो मिले...ये भी सही...वो भी सही। बिहार में नई सरकार बनाने के लिए सीटों का आंकलन जारी, सत्ता परिवर्तन का काउंटडाउन शुरू
वहीं दूसरी ओर सोमवार की रात एक अन्य भाजपा नेता राम नारायण मंडल की अध्यक्षता वाली विधानसभा की आचार समिति के सदस्यों ने सिन्हा से मुलाकात की और रिपोर्ट सौंपी। जबकि मंडल ने गोपनीयता का हवाला देते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट पिछले साल मार्च की एक घटना के बारे में थी जब विपक्षी राजद विधायकों ने अध्यक्ष को बंधक बना लिया था और पुलिस को बुलाया गया था। सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट में करीब 18 विधायकों के बारे में बताया गया है, जिनके नाम का पता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications