Video: 'लालू यादव की जमानत पर हमें जबरन लड्डू खिला रहे', बिहार विधानसभा में भिड़े RJD-BJP विधायक

बिहार विधानसभा में बीजेपी और सत्तारूढ़ राजद-जदयू आमने सामने हैं। सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। दलित विधायक के अपमान जैसी बातें भी कही जा रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Assembly Ruckus

Bihar Assembly Ruckus: बिहार विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष की तकरार के दौरान मर्यादा तार-तार होती दिखी। राजद और भाजपा विधायकों के बीच राज्य विधानसभा में हाथापाई के दौरान लड्डू फेंके गए। रिपोर्ट के अनुसार, जमीन के बदले नौकरी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और दोनों की बेटी मीसा भारती को जमानत मिलने के बाद राजद विधायक भाजपा विधायकों को मिठाई देने पहुंचे। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

bihar assembly ruckus

RJD के जश्न से भड़की भाजपा

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान कई लोगों को कथित तौर पर नौकरियां दिलाईं। बदले में परिवार के नाम पर संपत्ति अर्जित की। इसे नौकरी के बदले जमीन (Land for Jobs) मामला कहा जा रहा है। सीबीआई और ईडी इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को जमानत मिली है। सत्तारूढ़ राजद ने पार्टी सुप्रीमो को जमानत मिलने का जश्न मनाना शुरू किया। राजद विधायक भाजपा विधायकों को मिठाई देने पहुंचे, जिससे भाजपा विधायक आक्रोशित हो गए और राज्य विधानसभा में हाथापाई शुरू हो गई।

BJP गवर्नर से कंप्लेन करेगी

हंगामे के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) विजय कुमार सिन्हा ने कहा, हम सभी (भाजपा विधायक) यहां थे और हमने उन्हें (राजद) अंदर छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद विधायक सदन के बाहर आकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। लड्डू चढ़ाने के बहाने धक्का-मुक्की कर रहे हैं। राजद के विधायकों ने हमें परेशान किया। बीजेपी विधायक ने कहा कि पार्टी इस घटना की कंप्लेन राज्यपाल से करेगी। बीजेपी विधायकों का दल गवर्नर के पास जाएगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री का आरोप- BJP के खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की गई

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और सत्तारूढ़ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, हंगामे में शामिल कई वरिष्ठ नेता इस गलत व्यवहार में लिप्त हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बीजेपी पार्टी के खिलाफ जानबूझकर यह कार्रवाई की गई है।

Bihar Assembly Ruckus

विधानसभा में पहले भी हुए हैं हंगामे

बता दें कि बिहार विधानसभा में हंगामे का ये कोई पहला मामला नहीं है। वर्तमान सत्र के दौरान ही एक बीजेपी विधायक ने प्रश्नकाल के दौरान माइक बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए, सीट पर लगी माइक को गुस्से में मरोड़ते दिखे थे। उनके ऐसा करने पर माइक ही हेड बाहर निकल आई। इस तरह के बर्ताव को आपत्तिजनक बताते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने उनकी तीखी आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ।

Recommended Video

    Lalu Yadav के परिवार को CBI Court से बड़ी राहत, जमानत का विरोध तक नहीं किया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+