Bihar Election: कौन हैं YV गिरी? सम्राट चौधरी से अशोक चौधरी तक को घेरा, अब जन सुराज से इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी मौसम तेज हो गया है और हर दिन नई राजनीतिक खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच देश और बिहार के चर्चित वकील YV गिरी को सारण जिले की मांझी विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी का टिकट मिला है।

इस मौके पर YV गिरी ने कहा कि उनका मुख्य मकसद बिहार के विकास के लिए लड़ाई लड़ना है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हम बिहार के विकास के लिए शुरू से ही लगे हुए हैं। अगर चुनाव जीतते हैं तो बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। यही हमारी प्राथमिकता रहेगी।"

bihar-elections-yv-giri-jan-suraaj-candidate-manjhi-seat

बताया जा रहा है कि राजद इस सीट से खेसारी लाल यादव की पत्नी को मैदान में उतार सकती है। ऐसे में मांझी विधानसभा का चुनाव काफी रोचक मोड़ ले सकता है।

Who is YV Giri: कौन हैं YV गिरी?

YV गिरी बिहार के जाने-माने वकील हैं, जिन्होंने अपने कानूनी करियर में कई बड़े मामलों में प्रतिनिधित्व किया है। वे न्याय और विकास के पक्षधर माने जाते हैं और लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में सक्रिय रहे हैं।

हाल ही में BPSC अभ्यर्थियों का केस लड़ रहे वकील वाईवी गिरि ने दावा किया था की पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर उनके पास कई ऐसे ठोस सबूत है जिसमें अभ्यर्थी की जीत होगी। ये वही वकील YV गिरी हैं जिन्होंने उन्होंने सम्राट चौधरी से लेकर अशोक चौधरी तक का कला चिट्ठा खोला था जिससे राजनीति में हलचल मच गई थी।

बता दें कि करीब एक महीने पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे हमेशा जन्मभूमि और कर्मभूमि के आधार पर चुनाव लड़ने पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा था कि बिहार चुनाव में वो सासाराम के करगहर विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहिए और कर्मभूमि के हिसाब से राघोपुर से लड़ना चाहिए। बाकी जगह से चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं।

क्या है जन सुराज का जातीय समीकरण

जनसुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर ने पार्टी के 51 उम्मीदवारों की सूची जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए टिकट दिया है। EBC से 17, SC/ST से 7, OBC से 11, अल्पसंख्यक से 9 और सामान्य वर्ग से 7 कैंडिडेट्स को टिकट दिया गया है।

राजनीतिक विशेलेषणों के मुताबिक, विशेष रूप से करगहर विधानसभा ब्राह्मण बाहुल्य सीट होने के कारण, इस सीट पर प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ सकते हैं, जिससे राजनीतिक समीकरण और भी दिलचस्प हो जाएंगे।

चुनाव में YV गिरी की चुनौती

मांझी सीट पर YV गिरी को खड़ा करने का मुख्य उद्देश्य है स्थानीय विकास और प्रशासनिक सुधार। उनका मानना है कि राजनीतिक समझदारी और कानूनी पृष्ठभूमि उन्हें जनता के मुद्दों को उठाने और समाधान देने में सक्षम बनाएगी।

इस बार का चुनाव सारण जिले और बिहार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और YV गिरी की एंट्री से मांझी विधानसभा की राजनीतिक लड़ाई और भी प्रतिस्पर्धी होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+