Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत के भाई को मिला बीजेपी से टिकट, इस विधानसभा से लड़ेंगे चुनाव
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय तक चली खींचतान के बाद भाजपा ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई चर्चित और प्रभावशाली नेताओं के नाम शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू का नाम है।
नीरज बबलू इस बार छातापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चली तनातनी के बीच यह सूची भाजपा की रणनीति और गठबंधन के विकास एजेंडे को स्पष्ट करती है।

छातापुर विधानसभा सीट से मिला टिकट
बीजेपी के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि एनडीए गठबंधन राज्य में विकास और जनकल्याण के एजेंडे के साथ चुनाव लड़ रहा है। बिहार मंत्री नीरज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "हमारा गठबंधन विकास के लिए गठबंधन किया है और राज्य में NDA की सरकार है। यहां पर मजबूती से विकास का काम हो रहा है। दूसरी तरफ जो गठबंधन है, वह स्वार्थ का गठबंधन है। ये लोग लूटने की कोशिश करते हैं।"
नीरज कुमार सिंह ने आगे कहा कि "हमारे यहां नेता तय हो गया है। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और यदि पुन: सरकार बनेगी तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे। दूसरी तरफ कई लोग मुख्यमंत्री और नेता का पद मांग रहे हैं। सरकार का पता ही नहीं और सीएम तथा उपमुख्यमंत्री की मांग होने लगी है। जनता इन्हें नकार चुकी है। हम मजबूती से बिहार में पुन: सरकार बनाएंगे।"
नीरज बबलू की उम्मीदवारी
नीरज बबलू के छातापुर से चुनाव लड़ने की घोषणा से चुनावी मैदान में हलचल बढ़ गई है। नीरज बबलू पहले भी राज्य में अपने संगठनात्मक काम और क्षेत्रीय पहचान के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके मैदान में उतरने से छातापुर सीट पर बीजेपी की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी इस बार स्थानीय नेताओं और प्रभावशाली परिवारों को उम्मीदवार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। इस रणनीति के तहत नीरज बबलू जैसी स्थानीय पहचान वाले नेताओं को मैदान में उतारा गया है, ताकि बीजेपी को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में फायदा मिल सके।
बिहार में बीजेपी का चुनावी संदेश
नीरज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि बीजेपी का मुख्य फोकस विकास और जनकल्याण है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्य में कई बड़े विकास कार्य किए हैं और जनता इस बार भी उन्हें भरोसा देगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि वे केवल स्वार्थ और सत्ता के लिए गठबंधन कर रहे हैं।
बीजेपी की पहली सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों का नाम और सीटों की पूरी जानकारी जल्द ही पार्टी द्वारा साझा की जाएगी। नीरज बबलू के नामांकन के बाद एनडीए गठबंधन की चुनावी रणनीति और भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगी।
बिहार चुनाव 2025 में बीजेपी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने और विकास एजेंडे के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति को आगे बढ़ाया है। चुनावी परिणाम बिहार के राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications