Bihar Election Result: जिन 25 जिलों से गुज़री राहुल गांधी की यात्रा, वहां कितने सीटों पर हारा महागठबंधन
Bihar Assembly Election 2025 Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 204 सीटों के साथ एक ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत दर्ज किया है। इस जबरदस्त जनादेश के सामने मुख्य विपक्षी महागठबंधन महज़ 34 सीटों पर सिमट गया। चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा निकाली गई हाई-प्रोफाइल 'वोट चोरी के खिलाफ जागरूकता यात्रा' चुनावी नतीजों पर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी।
17 अगस्त को सासाराम से शुरू होकर पटना में समाप्त हुई 1,300 किलोमीटर की यह यात्रा राज्य के 25 जिलों से गुजरी, लेकिन चुनावी हकीकत ने साबित कर दिया कि सासाराम से लेकर सीतामढ़ी तक अधिकांश क्षेत्रों में NDA का वर्चस्व बरकरार रहा। जनता ने यात्रा के बजाय NDA के प्रत्याशियों को भारी समर्थन दिया। यह परिणाम महागठबंधन के लिए एक बड़ा सबक है।

यात्रा का सासाराम से मुंगेर तक का क्या रहा हाल?
यात्रा की शुरुआत देहरी (सासाराम) से हुई, जहां NDA प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कटुंबा और औरंगाबाद में भी NDA ने क्रमशः HAM(S) और BJP के उम्मीदवारों के साथ जीत का सिलसिला जारी रखा। वजीरगंज, गया टाउन, नवादा और बरबीघा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में BJP और JDU के उम्मीदवारों की जीत ने साफ कर दिया कि महागठबंधन की यह हाई-प्रोफाइल यात्रा इन इलाकों में कोई चुनावी लहर पैदा करने में सफल नहीं हो सकी। शुरुआती चरण में ही NDA ने अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav Result 2025: 'ज्योति का हाल बताओ', क्यों पवन सिंह के पीछे पड़े लोग?
जमुई, कटिहार और पूर्णिया में निराशा
राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी यात्रा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जमुई में BJP की श्रेयसी सिंह, मुंगेर में कुमार प्रणय, कटिहार में तारकिशोर प्रसाद और पूर्णिया में विजय कुमार खे्मका की जीत ने महागठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इन प्रमुख शहरी और ग्रामीण केंद्रों में NDA का दबदबा बरकरार रहा। अररिया एकमात्र अपवाद रहा, जहां कांग्रेस के अबिदुर रहमान विजयी हुए। सुपौल और मधुबनी में भी JDU और RLM की जीत ने महागठबंधन के बड़े नेताओं के संयुक्त प्रचार अभियान को पूरी तरह से नकार दिया।
ये भी पढ़ें: Bihar election-2025: बिहार की वो सीटें जहां कुछ वोटों ने पलट दिया खेल, मामूली अंतर से जीते ये उम्मीदवार
उत्तर बिहार में भी NDA का शानदार प्रदर्शन
उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण गढ़ों जैसे दरभंगा, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भी चुनावी यात्रा कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाई। दरभंगा टाउन और ग्रामीण दोनों सीटों पर BJP और JDU ने जीत हासिल की। मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में भी BJP ने भारी मतों से विजय प्राप्त की। यह स्पष्ट करता है कि मिथिलांचल और तिरहुत क्षेत्र के मतदाता यात्रा के बजाय NDA के शासन और विकास के एजेंडे पर अधिक भरोसा किया। इस क्षेत्र में महागठबंधन को बड़ी निराशा हाथ लगी।
यात्रा का जमीन पर कोई असर नहीं
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 1,300 किलोमीटर लंबी यात्रा का मुख्य उद्देश्य चुनावी लाभ नहीं, बल्कि जनता में राजनीतिक माहौल बनाना था। हालांकि, चुनावी परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि इस अभियान का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा। यात्रा के समापन के बावजूद, अधिकांश निर्वाचन क्षेत्रों में जनता ने NDA के पक्ष में मतदान किया। यह परिणाम साबित करता है कि जनता 'मुद्दों' पर वोट करती है, न कि केवल हाई-प्रोफाइल 'यात्राओं' पर। यह महागठबंधन के लिए एक बड़ा सबक है कि संगठनात्मक कमजोरी को केवल संयुक्त यात्राओं से दूर नहीं किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Final Result: आ गया फाइनल आंकड़ा, किस दल को मिली कितनी सीटें, कितना रहा वोट शेयर?












Click it and Unblock the Notifications