Bihar election-2025: बिहार की वो सीटें जहां कुछ वोटों ने पलट दिया खेल, मामूली अंतर से जीते ये उम्मीदवार
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं। जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 196 सेअधिक सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं तेजस्वी यादव के प्रतिनिधित्व वाला महागठबंधन 45 से भी कम सीटों पर सिमट कर रह गया है।
बिहार की कई ऐसी सीटें हैं, जिन पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों ने महागठबंधन के उम्मीदवारी को रिकॉर्ड मतों से पछाड़ कर जीत हासिल की है। वहीं कई ऐसी सीटें हैं जहां पर उम्मीदवारों ने चंद वोटों के अंतर से अपनी जीत सुनिश्चित की है। जानिए वो कौन सी सीटें और उम्मीदवार है जो चंद वोटों के अंतर से जीत कर विधायक की कुर्सी पर काबिज हुए हैं।

सबसे कम वोटों के अंतर से जीती जेडीयू
संदेश सीट- JDU (सबसे कम मार्जिन)
विजेता: रामचरण साह (JDU)
वोट: 80,598
दूसरे नंबर पर: दीपू सिंह (RJD) -
वोट: 80,571
मार्जिन: 27 वोट
जनसुराज के उम्मीदवार राजीव रंजन राज को 6,040 वोट (वोट-कटवा भूमिका निभाई)।
अगर जनसुराज उम्म्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं होता तो ये सीट एनडीए इस सीट पर हार भी सकती थी।
अगिआंव विधानसभा सीट - BJP
विजेता: महेश पासवान (BJP) - 69,412
दूसरे: शिव प्रकाश रंजन (CPI-ML)
मार्जिन: 95 वोट
ढाका विधानसभा सीट (RJD)
विजेता: फैसल रहमान (RJD) - 112,727
दूसरे: पवन कुमार जायसवाल (BJP) - 112,549
मार्जिन: 178 वोट
फारबिसगंज विधानभा सीट (कांग्रेस)
विजेता: मनोज विश्वास (INC) - 120,114
दूसरे: विद्या सागर केशरी (BJP) - 119,893
मार्जिन: 221 वोट
बलरामपुर विधानसभा सीट LJP (रामविलास)
विजेता: संगीता देवी LJP (रामविलास)- 80,459
दूसरे: मोहम्मद आदिल हुसैन (AIMIM)
मार्जिन: 389 वोट
चनपटिया विधानसभा सीट (कांग्रेस)
विजेता: अभिषेक रंजन - 87,538
दूसरे: उमाकांत सिंह (BJP) - 86,936
मार्जिन: 602 वोट
बोधगया विधानसभा सीट (RJD)
विजेता: कुमार सर्वजीत (RJD)- 100,236
दूसरे: श्यामदेव पासवान (LJP-R) - 99,355
मार्जिन: 881 वोट
बख्तियारपुर विधानसभा सीट- LJP (रामविलास)
विजेता: अरुण कुमार LJP (रामविलास)- 88,520
दूसरे: अनिरुद्ध कुमार (RJD) - 87,539
मार्जिन: 981 वोट
इसके अलावा जहानाबाद, नबीनगर और रामगढ़ सीटों पर भी उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां जीत का अंतर बहुत कम था।












Click it and Unblock the Notifications