JDU विधायक बोगो सिंह का विवादित बयान, कन्हैया कुमार को बताया बंदर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। इस दौरान नेता अपने विरोधियों को लेकर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई विवादित बयान भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू के विधायक और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वाम दल के नेता कन्हैया कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कन्हैया कुमार को बंदर कह दिया।

bihar assembly election 2020 jdu mla bogo singh compare kanhaiya kumar from monkey

बोगो सिंह जदयू के टिकट पर अपना नामांकन करने अनुमंडल कार्यालय बेगूसराय पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना काल में कन्हैया कुमार कहां थे, ये बात उन्हीं से जाकर पूछिए। नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कन्हैया की करारी हार हुई थी और आज कन्हैया दूसरे गठबंधन की फिक्र कर रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र सिंह मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं और वह इस बार पांचवीं दफा जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

विधायक और प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने कहा कि अब पूरे क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं बचा है, जिसको लेकर सरकार पर उंगली उठाई जा सकेष आज केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार तथा बिहार में नीतीश कुमार की सरकार की सामंजस्य से पूरे बिहार में विकास की गंगा बह रही है और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के सुदूर इलाके भी ऐसे नहीं हैं जहां सड़की की हालत अच्छी नहीं हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि वो कभी भी जनता के बीच विधायक या नेता बनकर नहीं गए बल्कि वह मटिहानी का बेटा बनकर तथा विकास के मुद्दों को लेकर ही जनता के बीच जाते हैं और बोगो सिंह के पक्ष में चुनाव बोगो सिंह नहीं बल्कि मटिहानी की जनता लड़ती है। अन्य उम्मीदवारों के संबंध में बोगो सिंह ने कहा कि किसी भी दल से कोई भी उम्मीदवार आ जाए मटिहानी की जनता उसे नकार देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+