Bihar: महागठबंधन सरकार को एक और बड़ा झटका, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा

पटना, 02 अक्टूबर: बिहार की महागठबंधन की सरकार को एक और बड़ा झटका लगा है। अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश सरकार में कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का यह दूसरा इस्तीफा है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना त्याग पत्र सौंपा है। देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

Bihar agriculture minister Sudhakar Singh

Recommended Video

    Bihar के कृषि मंत्री Sudhakar Singh ने Nitish कैबिनेट से दिया इस्तीफा| वनइंडिया हिंदी |*News

    सरकार की नीतियों की थी आलोचना

    कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने हाल ही में तब जमकर चर्चाओं में आए थे, जब उन्होंने अपने ही विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। सिंह ने कृषि रोड मैप पर सवाल उठाकर अपनी ही सरकार की नीतियों की आलोचना की थी।शनिवार को उन्होंने कहा कि वह राज्य में महागठबंधन सरकार के गठन के साथ अपने विभाग में भाजपा के एजेंडे को नहीं चलने देंगे।

    इतना ही नहीं कृषि मंत्री ने यहा तक कहा था कि जब तक कृषि विपणन समिति (एपीएमसी) अधिनियिम और मंडी व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती, तब तक वह आराम नहीं करेंगे। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि 2006 में इन्हें खत्म करने का निर्णय 'किसान विरोधी' प्रकृति का था।

    कैमूर जिले के रामगढ़ से पहली बार विधायक बने सिंह ने हाल ही में उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कहा कि उनके विभाग के सभी अधिकारी "चोर हैं और इस तरह विभाग के प्रमुख होने के नाते वह चोरों के मुखिया हैं"।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+