Bihar Weather News: दक्षिण बिहार के कई ज़िलों में बारिश के आसार, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Bihar Weather Update: बिहार में मॉनसून कमज़ोर पड़ा था, लेकिन एक बार फिर मॉनसून एक्टिव मोड में है। इस वजह से दक्षिण बिहार में वर्षा की अच्छी संभावना बनी है। मौसम विभाग के मुताबिक गया, नवादा, बेगूसराय, औरंगाबाद और समस्तीपुर जिले में भारी बारिश होने के साथ ही वज्रपात की भी संभावना है।
पटना समेत प्रदेश के कई ज़िलों में हल्की और मध्यम वर्षा की उम्मीद है। अगस्त महीने में प्रदेश में काफी हद तक मॉनसून एक्टिव रहा, थोड़ा बहुत कमज़ोर पड़ने से मौसम का मिजाज में बदलाव देखने को मिला। इसी तरह प्रदेश में रविवार को मानसून एक्टिव नहीं हो पाया, सोमवार को सक्रिय होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार के ज़्यादातर ज़िलों में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है, वहीं कुछ ज़िलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ वज्रपात की भी संभावना है। औरंगाबाद, बेगूसराय, गया, नवादा और समस्तीपुर ज़िले में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
पटना, जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर, वैशाली और अरवल में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। दक्षिण बिहार के ज़्यादातर ज़िलों में बादल छाए रहने और संभावना है। उत्तर पश्चिम बिहार के गोपालगंज, सारण और मोतिहारी में वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका है।
मौसम विभाग की तरफ़ से वैशाली, मुजफ्फरपुर, रोहतास, कैमूर, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, औरंगाबाद और समस्तीपुर समेत कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं वज्रपात को लेकर वैशाली, मुजफ्फरपुर, कैमूर, भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय और समस्तीपुर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पटना भभुआ, रोहतास, गया, औरंगाबाद, भोजपुर, नवावदा और बक्सर एक दो जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान मेघ गर्जन की भी आशंका है।बिहार में अभी तक 563 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि नॉर्मल से 24 फिसदी कम है।












Click it and Unblock the Notifications