लखनऊ में पवन सिंह-मनीष कश्यप की खास मुलाकात, क्या विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में आएगा कोई बड़ा सियासी तूफान?

Bhojpuri Star Pawan Singh Meets YouTuber Manish Kashyap: बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। जैसे जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और यूट्यूबर और भाजपा के पूर्व नेता मनीष कश्यप की हाल ही में लखनऊ में मुलाकात हुई। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई हैं। इस के बाद तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। तस्वीर में पवन सिंह की मां भी नजर आ रही हैं।

पवन सिंह और मनीष कश्यप के मुलाकात की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। तस्वीर में पवन सिंह की मां दोनों को आशीर्वाद देती दिख रही हैं। उनके मां की मौजूदगी इस मुलाकात को और भी भावनात्मक बना रही है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में सुर्खियों में रहे हैं।

Pawan Singh Manish Kashyap

पवन सिंह लोकसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी से दूरी बना चुके हैं। वहीं, मनीष कश्यप ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में दोनों की मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। अब जब दोनों एक ही मंच पर साथ नजर आए है तो सवाल उठने लाजमी हैं कि क्या ये कोई बड़ी राजनीतिक तैयारी का हिस्सा है? क्या बिहार की राजनीति में कोई नया समीकरण बनने जा रहा है? या सबसे अहम सवाल - क्या पवन और मनीष साथ मिलकर चुनावी रण में उतरेंगे?
ये भी पढ़ें: बिहार के बीजेपी सांसद का बेटा रहस्यमयी ढंग से हुआ था लापता, मोबाइल भी छोड़कर गया था, अब हुआ बरामद

Pawan Singh Manish Kashyap

क्या साथ उतरेंगे चुनावी मैदान में?

सियासी हलकों में ये चर्चा जोरों पर है कि क्या मनीष कश्यप और पवन सिंह साथ मिलकर कोई नया राजनीतिक मोर्चा बनाएंगे या फिर किसी दल से मिलकर चुनावी मैदान में उतरेंगे? अब तक इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस मुलाकात को भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बीजेपी से दूरी की कहानी

लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोकी थी। इसी सीट से एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को टिकट दिया था, लेकिन दोनों ही चुनाव हार गए। इसके बाद से पवन सिंह भाजपा से अलग नजर आ रहे हैं। वहीं, मनीष कश्यप ने पीएमसीएच में हुई मारपीट की घटना के बाद बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी।

समर्थकों में उत्साह और उम्मीद

मनीष कश्यप के समर्थक इस मुलाकात को उनके राजनीतिक सफर की नई शुरुआत मान रहे हैं। वहीं, पवन सिंह के फैंस इसे उनके सामाजिक प्रभाव को बढ़ाने वाला कदम मान रहे हैं। हालांकि अब तक किसी भी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तस्वीरों और इस भेंट के समय ने लोगों की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

क्या बिहार की सियासत में आएगा नया मोड़?

इस मुलाकात ने बिहार की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। दोनों युवा चेहरे हैं, जिनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया और जनता के बीच काफि अधिक है। अगर ये दोनों मिलकर कोई बड़ा कदम उठाते हैं तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव हो सकता है। फिलहाल, सभी की नजरें इनके अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Lalu Yadav और आंबेडकर फोटो विवाद बिहार में दलित समीकरण साध रही BJP के लिए बना मौका, समझें कैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+