भोजपुरी के बड़े सिंगर ने थामा प्रशांत किशोर की जन सुराज का दामन, हैलो कौन? गाने से दुनियाभर में मिली थी पहचान
Bhojpuri singer Ritesh Pandey joins Jan Suraaj: बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही सियासी हलचलें तेज़ हो गई हैं। राजनीतिक दल न सिर्फ रणनीतियां बना रहे हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव रखने वाले चेहरों को अपने साथ जोड़ने की कवायद भी ज़ोरों पर है। इसी सिलसिले में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और 'हैलो कौन' जैसे हिट गानों से लाखों दिलों पर राज करने वाले रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर(Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी का हाथ थाम लिया है।
शुक्रवार को हुई इस राजनीतिक एंट्री के मौके पर खुद प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे, जिन्होंने पांडे का पार्टी में स्वागत किया। रितेश पांडे की लोकप्रियता और युवाओं में उनकी पकड़ को देखते हुए, जन सुराज को इससे बिहार के मैदान में एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

पूर्व IPS ने भी जनसुराज का थामा दामन
जन सुराज ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे और पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. जय प्रकाश सिंह पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी की ओर से साझा किए गए संदेश में कहा गया, 'भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता रितेश पांडे जी और पूर्व IPS डॉक्टर जय प्रकाश सिंह जन सुराज परिवार में शामिल हुए। दोनों का दिल से स्वागत है।'
रितेश पांडे कौन हैं?
भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत में एक जाना-पहचाना नाम, रितेश पांडे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभिनय हो या गायकी, रितेश ने दोनों ही क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। रितेश पांडे ने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही उनके गाने दर्शकों की जुबान पर छा गए। उनका सबसे चर्चित गाना "हैलो कौन" एक सोशल मीडिया सनसनी बन गया। यह गाना न केवल यूट्यूब पर 900+ मिलियन व्यूज तक पहुंचा, बल्कि रिंगटोन, रील्स और मिम्स के ज़रिए हर उम्र के श्रोताओं में लोकप्रिय हो गया।
अभिनय में भी लोहा मनवाया
सिर्फ गायक ही नहीं, रितेश पांडे ने बतौर भोजपुरी अभिनेता भी खुद को साबित किया है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है जिनमें उनकी मासूमियत, रोमांस और एक्शन का तड़का दर्शकों को खूब भाया।
ये भी पढ़ें Bihar Politics: राजनीतिक पार्टियां और Jansuraj उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में क्या है फ़र्क, PK ने बताया
विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला राजनीतिक कदम
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक-कलाकार रितेश पांडे ने राजनीति में उतरकर न सिर्फ अपने लाखों प्रशंसकों को चौंकाया है, बल्कि बिहार की सियासत में भी एक नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज पार्टी में शामिल होकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब वह जनता के लिए मंच से नहीं, बल्कि मैदान से सेवा का रास्ता अपनाना चाहते हैं।
अब तक रितेश पांडे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हिस्सा बन सकते हैं। इसकी वजह यह थी कि वह लगातार बीजेपी के दो बड़े भोजपुरी चेहरे - गोरखपुर के सांसद रवि किशन और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी - के संपर्क में थे। कई मौकों पर उन्हें इन नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए भी देखा गया था, जिससे राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि पांडे बीजेपी में एंट्री कर सकते हैं। हालांकि, इन तमाम अटकलों को विराम देते हुए उन्होंने अचानक प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया।
ये भी पढ़ें Bihar News: एक बार फिर मतदाताओं के दरवाज़े पर BLO देंगे दस्तक, जानिए क्यों ज़रूरी है SIR का ये चरण












Click it and Unblock the Notifications