Online Shopping के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे ने उठाया खौफ़नाक क़दम, मोबाइल पर गेम खेलने की थी लत
Bhagalpur News In Hindi: एक पिता अपने बच्चों की सभी फरमाइश पूरी करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, शायद ही कभी कोई मजबूरी होती है जो वह अपने बच्चे की फरमाइश पूरी नहीं कर पाते हैं। बिहार के भागलपुर ज़िले से एक ऐसी ही दर्दनाक खबर आई है, जहां युवक की फरमाइश पुरी नहीं हुई तो उसने खुदकुशी कर ली।
भागलपुर जिला के छोटी खंजरपुर (बरारी थाना क्षेत्र) में एक इंटरमीडिएट छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बाढ़ नियंत्रण विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर छविनाथ राम के 19 वर्षीय बेटे अंकित के रूप में हुई है। युवक की आत्महत्या मामले में परिजनों ने बताया कि अंकित ने ऑनलाइ शॉपिंग के लिए पिता से पैसे मांगे थे।

कपड़े और जूते के लिए अंकित ने पिता से 2500 रुपये मांगे थे। पिता के पास कुछ मजबुरी थी, इस वजह से वह रुपये देने में असमर्थ थे। बेटे की ज़िद करने पर उन्होंने डांट दिया, इसी बात से नाराज़ अंकित नाराज़ था। पिता ने डांट लगाई और दफ्तर चले गए।
छविनाथ राम जब काम से वापस लौटे तो पत्नी से अंकित के बारे में पूछा, इस पर उन्होंने बताया कि डांट पड़ने के बाद से अंकित नाराज़ होकर कमरे में चला गया है और दिन से कुछ खाया भी नहीं है। पिता जब बेटे के पास कमरे में पहुंचे तो देखा कि अंकित का शव फंदे से लटका हुआ है।
परिजनों ने शव को उतार कर अस्पताल का रुख किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंकित के परिजनों की मानें तो उसे किसी भी प्रकार की बुरी लत नहीं थी। लेकिन उसे मोबाइल पर गेम खेलने की लत थी। इस वजह से वह मानसिक तौर पर तनाव में रहता था।
स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना मिली, मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ मामले में तफ्तीश शुरू करते हुए हर पहलु पर जांच कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि आज कल के बच्चे अपनी ज़िद के आगे माता-पिता की मजबूरी नहीं समझते हैं और ग़लत क़दम उठा लेते हैं। समाज में जागरुकता लाने की ज़रूरत है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications