भागलपुरः अस्पताल में महिला के साथ हुई छेड़खानी मामले में आरोपित गिरफ्तार, पुलिस कर रही है छानबीन

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में स्थित एक निजी अस्पताल में पति का इलाज करा रही महिला ने बीते मंगलवार को पटना में मीडिया के सामने अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना का जिक्र किया। वहीं महिला का वीडियो वायरल होने के बाद अब अस्पताल के दोषी वार्ड ब्वॉय ज्योति कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं ग्लोकल अस्पताल के मैनेजर ने बताया कि ज्योति कुमार को नौकरी से निकाल दिया गया है। हालांकि आरोपित ज्योति कुमार खुद को बेकसूर बता रहा है।

bhagalpur hospital misdeed with patient wife accused arrested

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी पूरण झा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि 16 अप्रैल को भागलपुर जिले के एक निजी अस्पताल में पत्नी ने अपनी मां के साथ पति को बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया था। वहीं इलाज में लापरवाही और मरीज के परिजन के साथ हुई छेड़खानी का मामला प्रदेश में तूल पकड़ने लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पहले चिकित्सकों ने उसके पति का सही से इलाज नहीं किया और उनके कंपाउंडर ने छेड़खानी भी की।

वहीं जब मरीज की हालत खराब होने लगी तो महिला अपने पति को लेकर मायागंज अस्पताल ले गई जहां सही तरीके से इलाज नहीं मिलने पर पटना चली गई। वहीं इस मामले में नाराजगी जाहिर करते हुए भागलपुर के विधायक अजित शर्मा ने कहा कि ऐसे चिकित्सकों के भरोसे सरकार बिहार को कोरोना से निजात नहीं दिला सकती है। इस मामले में जो दोषी डॉक्टर एवं कंपाउंडर हैं उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि जब महिला ने इसकी शिकायत की तो मरीज को जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक पीड़ित महिला मेडिकल अस्पताल में पति को लेकर रही, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। हालत गंभीर देख महिला पति को एंबुलेंस से लेकर पटना के एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां पति ने दम तोड़ दिया। दरअसल, महिला रूचि रौशन के पति रौशन चंद्र दास नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। एसएसपी निताशा गुड़िया ने जानकारी दी कि पटना में सोमवार को पीड़ित महिला के बयान देने और उस बाबत वायरल वीडियो को लेकर जिलाधिकारी के साथ मंत्रणा की। चुंकि मामला भागलपुर से जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+