भागलपुरः 10 मिनट के अंदर बदमाशों ने बैंक से लूट लिये 29 लाख रुपये, किसी को नहीं लगी भनक

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से दिनदहाड़े बदमाश महज 10 मिनट में ही 29 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि आसपास के लोगों को लूट की भनक तक नहीं लगी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित बंद पड़े सरकारी बस स्टैंड परिसर में संचालित भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े इस लूट कांड को अंजाम दिया गया। हथियारों से लैस बदमाशों ने 29 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की।

bhagalpur central cooperative bank loot of 29 lakh rupees

बीते गुरुवार की दोपहर ढाई बजे इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी डॉ. गौरव कुमार और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। वहीं बैक की शाखा प्रबंधक सुनीता चौधरी ने लूट की घटना की पुष्टि की है।

एक निजी चैनल को जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 6 की संख्या में बदमाश काले रंग का मास्क लगाकर बैंक के अंदर दाखिल हुए। इस दौरान सभी हथियार लहराने लगे। उस वक्त उनके अलावा बैंक कैशियर अजय कुमार झा को बदमाशें ने हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान बदमाशों ने कैशियर के साथ मारपीट भी की, जिसके चलते उनको चोट भी आई है। इसके बाद बदमाशों ने कैश काउंटर में रखे पैसे निकाल लिये और हाथों में हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+