युवक की हुई मौत तो लोगों ने डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में युवक की मौत के बाद देर रात आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के साथ मारपीट कर दिया। मारपीट के दौरान डॉक्टरों को चोट लग गई। दरअसल मामला नवगछिया थाना क्षेत्र का है, जहां सिमरा निवासी रॉबिन मिश्रा करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Recommended Video

उनकी नाजुक स्थिति को देखकर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत ही गयी। इसी बीच एक-डेढ़ सौ की संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने रॉबिन की मौत की खबर सुनते ही डॉ देवव्रत कुमार के साथ मारपीट करने लगे। चिकित्सक को उन लोगों ने मृतक के साथ एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी जब उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद वे सभी लोग वहां से निकल गए।
सूचना के बाद नवगछिया पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके कुछ देर बाद रॉबिन के शव को लेकर परिजन भी अस्पताल पहुचें। जहां रॉबिन के परिजनों ने चिकित्सक के मारपीट करने के संदर्भ में लिखित रूप से माफी मांगी। इसके बाद पुलिस ने रॉबिन का पंचनामा तैयार कर अस्पताल को सौंप दिया।
परिजनों में नीतीश कुमार झा, आलोक कुमार झा, दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक बहुत देर तक देखने के लिये ही तैयार नहीं हुए। इसके बाद गांव के ही एक दो लड़कों ने चिकित्सक के साथ बहस की। किसी ने मारपीट नहीं कि थी।
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ देवव्रत ने कहा कि दो लड़कों ने उनके साथ मारपीट और शर्मनाक हरकत किया है। बाकी लोग दोनों को बढ़ावा दे रहे थे। वे इस घटना के बाद काफी आहत हैं। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ अरुण ने कहा कि ऐसे महौल में काम करना संभव नहीं है। अस्पताल में स्थायी रूप से पुलिस बलों की सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications