बेतियाः शराब के नशे में धुत आर्मी जवान ने पत्नी सहित तीन महिलाओं को मारी गोली, हुआ गिरफ्तार

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव में सेना के जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी। उसकी पत्नी के अलावा पड़ोस की महिला और एक 15 वर्षीय लड़की को गोली लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत जवान अपनी पत्नी अनिता के साथ मारपीट कर रहा था, जिसके बाद वह भागकर बाहर निकल गई थी। वह गांव की महिलाओं के बीच जाकर छिप गई।

bettiah army soldier did firing on his wife and one woman and other one girl

इसके बाद गुस्से में आर्मी जवान ने घर के अंदर से अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक निकाली और महिलाओं पर गोली चला दी। फायरिंग की इस घटना में गांव की महिलाओं के साथ-साथ उसकी पत्नी को भी गोली लग गई। इस फायरिंग में महिला पालमती देवी, लड़की काजल और पत्नी गोली की शिकार हो गई। आर्मी जवान की पत्नी और गांव की महिला को एक-एक जगह गोली लगी है। जबकि काजल के दोनों पैर में गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आर्मी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी जवान नरेश साह की पत्नी ने बताया कि आरोपी बराबर उनके साथ मारपीट करता है और रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ मारपीट कर रहा था। इसके बाद यह घटना घटी।

बता दें कि आरोपी जवान नरेश साह दिल्ली में पोस्टेड है और छुट्टी में घर आया हुआ है। मुफस्सिल थाना ने जहां आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं जवान की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+