OMG! रिहायशी इलाके में पहुंचा 14 फीट का किंग कोबरा, डस ले तो हो सकती है हाथी की भी मौत

King Cobra Found In Bettiah: बेतिया जिले में 14 फ़ीट का नर किंग कोबरा निकला है। 6 लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद ज़हरीले सांप को रेस्क्यू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 22 किलो वजन वाले ज़हरीले सांप बगहा के जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। VTR के पास के लक्ष्मीपुर रमपुरवा गांव (चंपा माई स्थान के पास) सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने बताया कि भोला राम के घर में शुक्रवार की देर रात किंग कोबरा घुसा, जिसके बाद रात में चूहों के भागने की आवाज़ हो रही थी। शनिवार को खाना बनाने के लिए जब परिवार की महिला लकड़ी लेने गई तो देखा की वहां किंग कोबरा है।

Bettiah 14 fit king cobra found in bagaha residential area

विशाल सांप को देखने के बाद तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने ज़हरीले सांप कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। सांपों के जानकार बताते हैं कि किंग कोबरा इतना खतरनाक होता है कि अगर वह डस ले तो 30 मिनट के अंदर ही इंसान की मौत की नींद सो जाता है।

Recommended Video

    OMG! रिहायशी इलाके में पहुंचा 14 फीट का किंग कोबरा, डस ले तो हो सकती है हाथी की भी मौत

    वाल्मीकि नगर के रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि विशेष प्रजाति का किंग कोबरा काफी खतरनाक है। किंग कोबरा के पास करीब 500 मिलीग्राम ज़हर होता है, अगर यह हाथी को डस ले तो वह भी मर सकता है। किंग कोबरा भी दूसरों सांपों की तरह घोंसला बनाकर अंडे देते हैं।

    किंग कोबरा कई दिनों महीनों तक बिना भोजन के ज़िंदा रह सकते हैं। यह एक बार भर पेट खाना खा लेने के बाद करीब 2 साल तक बिना कुछ खाये ज़िंदा रह सकता है। कोबरा का ज़हर ग़लती से भी आंखों में चला जाए और सही इलाज नहीं मिला तो देखने की क्षमता ख़त्म हो सकती है। कोबरा ज़हरीला ज़रूर होता है, लेकिन जल्दी किसो डसता नही है।

    इनका जहर अगर आंखों में चला जाए तो सही इलाज न मिलने पर आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। जो सीधे तंत्रिका तंत्र पर असर करता है। यह जितना जहरीला होता है उतना ही समझदार भी। यह आसानी से किसी को नहीं डंसता है।

    स्नेक कैचर शंकर ने बताया कि उसने इससे पहले कभी इतना लंबा और वज़नी कोबरा का रेस्क्यू नहीं किया था। इसे काबू करने में काफी परेशानी हुई। इस सांप को हिंदुस्तान में लोग नागराज भी बुलाते हैं। ज़हर के मद्देनज़र यह सांप दुनिया के 5 सबसे ज़हरीले सांपों में शुमार किया जाता है। इस किंग कोबरा को लोग देवता की तरह पूजते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+