पति और सास ने मिलकर फंदे से घोंट दिया बहू का गला, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं तो कहीं अपने ही लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बेगूसराय जिले के कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव का, जहां मामूली विवाद में पति ने पत्नी को गले में फंदा लगाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव की है।

begusarai woman murdered by her husband and mother in law

बताया जा रहा है कि कोमल कुमारी की पति से किसी बात लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति एवं सास गुस्सा में आकर कोमल कुमारी को गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं स्थानीय लोगों ने मृतक कोमल कुमारी के मायके वाले को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर मायके वाले पहुंचकर घटना की जानकारी साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी।

वही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी पति रोहित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से अन्य सदस्य फरार हो गए। वहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि कोमल कुमारी को ससुराल वालों के द्वारा इसके साथ लगातार मारपीट और एक लाख रुपये दहेज मांगता रहते थे, जिसका विरोध कोमल कुमारी करती रहती थी।

इसी से नाराज होकर उसे ससुराल वालों ने इसकी हत्या कर दी। फिलहाल साहेबपुर कमाल के थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय मर्डर: दीपावली की रात भैया, भाभी और भतीजी की हत्या का आरोपी विकास गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+