Begusarai: ‘गेट तोड़कर अंदर घुसे तो नज़ारा देख होश उड़ गए’, LJPR नेता के घर में BPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जहां मंगलवार को बलिया में एक बीएससी शिक्षिका का की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला शिक्षिका का शव एक किराए के मकान में बेड पर पड़ा था। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार स्थित लोजपा (आर) के प्रदेश चुनाव अभियान प्रमुख सह प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक के मकान की है। बेगूसराय जिले के लड़वाड़ा की रहने वाले नाजिया परवीन की शादी खगड़िया जिला (गोगरी जमालपुर) के रहने वाले मोहम्मद मो.रकीब से हुई थी।

Begusarai we were shocked to see the sight suspicious death of BPSC teacher in LJPR leader house

नाजिया परवीन पिछले साल ही बीपीएससी द्वारा शिक्षिका पद पर बहाल हुई थी। 30 वर्षीय BPSC शिक्षिका बलिया प्रखंड क्षेत्र के प्रथिमिक विद्यालय हुसैना में कार्यरत थी। बलिया में वह लोजपा (र) नेता सुरेंद्र विवेक के मकान में किराये पर रहती थी।

रोज़ाना उसे रिक्शा चालक मकान से लेकर स्कूल छोड़ने जाता था। रोज की तरह मंगलवार को भी शिक्षिका नाजिया परवीन को स्कूल ले जाने के लिए रिक्शा चालक को मकान पर पहुंचा और आवाज़ लगाई।रिक्शा चालक द्वारा काफ़ी आवाज़ देने के बाद भी जब रूम का गेट नहीं खुला, तो उसने इसकी सूचना मकान मालिक लोजपा नेता सुरेंद्र विवेक को दी।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से गेट तोड़कर रूम के अंदर दाखिल हुए, अंदर का नज़ारा देख होश उड़ गए। मृत अवस्था में शिक्षिका बेड पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह आत्म हत्या है या हत्या है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आखिर मौत कैसे हुई, मुंह से झाग निकल रहा था। इससे तो लगता है कि कुछ काट लिया होगा या फिर ज़हर खाकर जान दे दी होगी। पुलिस को हर एंगल से तफ्तीश करना चाहिए कि आखिर कैसे बंद कमरे में संदिग्ध मौत हुई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+