Begusarai News: बूढ़ी गंडक की लहरों में समा गया बचपन, बेगूसराय में हुए दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौत

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में गुरुवार को एक हृदय विदारक हादसे में चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत स्थित नूररुल्लाहपुर सहनी घाट पर नहाने गए आठ बच्चों में से चार बच्चे बूढ़ी गंडक नदी की तेज धारा में बह गए। इस हादसे ने न केवल एक गांव, बल्कि पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है।

एक परिवार में तीन मौतें, जुड़वां भाई भी शामिल
मृतकों में से तीन बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कल्लर दास के 12 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, उनके दो जुड़वां पोते-अविनाश कुमार और अभिषेक कुमार (पुत्रगण चांदसी दास), और रामशोभित दास के 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

Begusarai Tragedy

गांव के लोगों के अनुसार, सभी बच्चे बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, जिनके परिजन आमतौर पर अन्य राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं। एक ही परिवार में तीन बच्चों की एक साथ मौत से माहौल बेहद गमगीन है।

कैसे हुआ हादसा?
नूररुल्लाहपुर गांव के आठ बच्चे गुरुवार को दोपहर के समय सहनी घाट पर नहाने गए थे। नहाते-नहाते चार बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद चारों शव बाहर निकाले जा सके।

स्थानीय लोगों की साहसिक कोशिश
स्थानीय निवासी रोहित सहनी ने बताया कि जैसे ही उन्हें बच्चों के डूबने की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। "मैंने एक शव को खुद बाहर निकाला, दो शव मेरे चचेरे भाई ने निकाले। चार लड़कों ने मिलकर सबको बाहर निकाला।"

प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही खोदाबंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। "यह घटना बेहद दुखद है। गांव में मातम पसरा है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

गांव में शोक का माहौल
चार बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। जहां एक ओर माताएं बेसुध हैं, वहीं पिता मजदूरी से लौटने की राह में हैं, उन्हें अभी तक इस शोक का सामना करना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+