Begusarai News: ‘गंगा राम के समोसा के साथ कीड़ा खिलाया जाता है’, कीड़ा देख भड़के लोग, वीडियो वायरल
Begusarai Ganga Ram Viral Video: बिहार के बेगूसराय ज़िले गंगा राम के समोसे में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो साफ दिख रहा है कि कुछ लोग समोसा खाने के लिए गंगा राम गए थे।
Recommended Video
गंगा राम में लोगों ने समोसा ऑर्डर किया और जब खाने के लिए तोड़ा कीड़ा दिखा। समोसे में एक नहीं बल्की तीन-तीन कीड़ा पाया गया वह भी एक लोग के प्लेट में नहीं, बल्कि अलग अलग लोगों के प्लेट में भी समोसे में कीड़ा पाया गया। वायरल वीडियो पर लोग काफी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं।

वन इंडिया हिंदी से अंकित कुमार ने कहा कि यह वायरल वीडियो बेगूसराय के मशहूर होटल गंगा राम का है। जो कि अब स्वाद के लिए नहीं बल्कि अपनी गंदगी के लिए आए दिन सुर्खियों में रहता है। होटल के समोसे में मिले कीड़ा से यह साफ हो गया है कि गंगा राम में अब सफ़ाई और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
यह बहुत बड़ी लापरवाही है और लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। इस तरह की घटिया क्वालिटी से तो यही लगता है कि अब गंगा राम सिर्फ पैसों की लूट कर रहा है। लोगों की आस्था और सेहत से कोई मतलब नहीं है। नवरात्र चल रहा है, त्योहार के मौसम में यह लापरवाही बहुत ही निंदनीय है।
मोहम्मद मोजाहिद ने कहा कि गंगा राम में इससे पहले भी शिकायत आ चुकी है। इसलिए अब ग्राहकों नें जाना कम कर दिया है। पहले एक ब्रांड मानते थे, लेकिन वही बात हो गई ऊंची दुकान, फीकी पकवान, इसलिए अब गंगा राम के प्रोडक्ट पर भरोसा नहीं रहा। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications