Begusarai News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लोगों ने सराहा, कहा- कोर्ट का चक्कर लगाने की परेशानी से मिली निजात
Begusarai Rashtriya Lok Adalat: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 14 सितंबर को देश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निष्पादन किया जाता है। इसी क्रम में बेगूसराय जिले में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कुमुद रंजन सिंह,सचिव मंजूश्री कुमारी और एसपी मनीष ने संयुक्त रूप से दीव प्रजलित कर किया। इस अवसर पर जिला एवं शत्र न्यायाधीश कुमार रंजन सिंह ने भी खुशी ज़ाहिर की।

जिला एवं शत्र न्यायाधीश कुमार रंजन सिंह ने कहा कि आज मेरे हर्ष का दिन है कि दो पक्ष आपस में मिलकर मुकदमों को समाप्त कर सकते हैं, जो एक सौभाग्य की बात है। न्यायालय में लोग बरसों से आकर छोटे-छोटे मामले को लेकर मुकदमा कर परेशान रहते हैं। काफी परेशान होते हैं।
कम है जिसमें दो पक्ष आपसी समझौते से गले मिलकर मुकदमों को समाप्त कर खुशी-खुशी घर चले जाते हैं। इसलिए हम राष्ट्रीय लोक अदालत में बेगूसराय जिले वासियों से अपील करते हैं कि वह अधिक से अधिक मामले का निष्पादन अवश्य कराएं।
इस अवसर पर जिला वकील संघ के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह एवं अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीत कुमार ने भी अपने अधिवक्ताओं से भी अपील की। उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने पक्षकारों से कह सुनकर राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निष्पादन करवाएं ताकि न्यायालय में चल रहे मुकदमों में कमी हो आ सके।
राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन पर लोगों ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय क़दम है। कई लोग छोटे-मोटे केस की वजह से परेशान होते रहते हैं। इस अदालत के ज़रिए उन्हें आसानी से मसलों से निजात मिल सकेगी। उद्घाटन के मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार पांडेय, आनंद कुमार, चंचल तिवारी, सबा आलम, नवीन श्रीवास्तव, समेत अन्य कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।












Click it and Unblock the Notifications