Begusarai News: 10 दिन पहले हुई मां की मौत, अस्थि कलश विसर्जन के लिए निकला बेटा हुआ हादसे का शिकार

Begusarai Road Accident News: बिहार के बेगूसराय से एक मार्मिक ख़बर सामने आई है, जहां मां की अस्थि कलश विसर्जन करने जा रहे बेटा और भतीजा हादसे का शिकार हो गए। मां की अस्थि कलश विसर्जने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का बेटा अपने चाचा के बेटे के साथ गंगा नदी में विसर्जन के लिय निकला था।

अज्ञात वाहन ने साहेबपुर कमाल थाना इलाका के हीरा टोल जीरो माइल से मुंगेर पुल पर जाने वाली सड़क के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों मधेपुरा जिला के निवासी थे। 10 दिन पहले मां की मौत हुई थी।

Begusarai News

मां की अस्थि कलश विसर्जित करने के लिए बेटा और भतीजा मोटरसाइकिल से साहेबपुर कमाल थाना इलाके के गंगा घाट पर जा रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान चिकनी खार (गम्हरिया थाना, मधेपुरा) के रहने वाले लक्ष्मण शर्मा के बेटे पन्नालाल शर्मा और भागवत शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के तौर पर हुई।

परिजनों ने बताया कि पन्ना लाल शर्मा (मृतक) की मां दस दिन पहले मौत हो गई। मृत्यु रस्म को पूरा करने के लिए अस्थि कलश विसर्जन करने घर से निकला और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मां की मौत के सदमे से लोग बाहर भी नहीं निकले थे कि जवान बेटा और भतीजा की मौत ने सभी लोगों फिर से तोड़ दिया।

हादसा की सूचना मिलने के बाद साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल शव को क़ब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष हिमांशु (प्रशिक्षु डीएसपी) ने बताया है कि मोटरसाइकिल नंबर के आधार म़तकों के पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+