Begusarai News: CPI का अनिश्चितकालीन धरना, केंद्र और राज्य सरकार चोरचोर मौसेरा भाई- अतुल अंजान
Begusarai News Today: लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार में राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भी लगातार केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जुबानी हमला बोल रहे हैं।
CPI बेगूसराय अंचल परिषद के नेताओं द्वारा शासन और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, जो अनिश्चितकालीन प्रदर्शन में तब्दील कर कर दिया गया है। राज्य परिषद सदस्य, सीपीआई नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियो से वार्ता के लिए दो में से कोई पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं है। इसको देखते हुए आंदोलनकारी अंचल कार्यालय को पूरी तरह से अपने गिरफ्त में लेकर शांति पूर्वक धरना पर बैठ गए हैं। पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार की अध्यक्षता में लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Recommended Video
अंचल प्रभारी सह राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि जनता के प्रति उदासीनता एवं नौकरशाही का यह एक अद्भुत उदाहरण है। पहले ही दोनों पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम की सूचना दी गई और कार्यालय में रहने का आग्रह किया गया था। इसके बावजूद इनका यह रवैया बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
दलित और महादलित के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले बिहार सरकार आज बासविहीन भूमिहीन वर्षों बरस से यत्र तत्र रह रहे परिवारों को उजाड़ने पर तुल गए हैं। शासन एवं प्रशासन भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ चुका है। केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच चोर चोर मौसेरा भाई का रिश्ता है।
एक तरफ बिहार का उद्घाटन से पहले ही पुल धराशाई हो रहा है तो दूसरी तरफ अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर का छत टपक रहा है। रामलाल जब तिरपाल में थे तो नहीं भींगते थे लेकिन इस भव्य मंदिर में बारिश के पानी में वो भीग रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जो नहीं हुआ वह भला इंसान का क्या होगा।
पूरा सिस्टम पर नौकरशाही हावी हो चुका है। छोटे से छोटे काम के लिए भी यहां चढ़ावा देना पड़ता है। नेता एवं जनप्रतिनिधि के भेष में यहां दलाल घूमते रहता है। संघर्ष को तेज कर ही ऐसे लोगों से निजात पाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications