Begusarai News: कर्बला कब्रिस्तान पर असामाजिक तत्वों ने जमाया अवैध क़ब्ज़ा, गंदगी देख भड़के लोग
Begusarai News Today: बिहार में भू विवाद से जुड़े मसले सुलझाने के लिए राज्य सरकार ज़मीन सर्वे करवा रही है, लेकिन हालात सुधरने के बजाय बिगड़ता ही जा रहा है। प्रदेश के कई ज़िलों से अवैध क़ब्ज़ा को लेकर हिंसा की ख़बर सामने आ रही है। वहीं बेगूसराय से भी एक अवैध क़ब्ज़ा की ख़बर सामने आ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बेगूसराय के बलिया नगर परिषद क्षेत्र के (कर्बला कब्रिस्तान) बड़ी बलिया वार्ड 03 पर असामाजिक तत्वों ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। इससे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में काफी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों की मानें तो कर्बला कब्रिस्तान कुल 17 कट्ठा में फैला हुआ है, जो कि एक खतियानी जमीन है। इसके बावजूद गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा उक्त कब्रिस्तान पर अवैध रूप से कब्जा जमाकर झुपड़ीनुमा का घर एवं शौचालय बना लिया हैं। इस वजह से कब्रिस्तान में गंदगी का अंबार लग गया है।
कब्रिस्तान के सदस्यों ने कर्बला कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए जिला प्रशासन से कई बार मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कब्रिस्तान में मौजूद मजार पर असामाजिक तत्वों ने दो मंजिला पक्का भवन का भी निर्माण कर लिया।
कब्रिस्तान के पास जाकर देखेंग तो साफ दिख जाएगा कि किस तरह असामाजिक तत्वों ने उक्त मज़ार पर भवन का निर्माण किया है। इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर ज़िला प्रशासन तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया। वहीं लोग अपने स्तर से इसमे कुछ करेंगे तो समाजिक तनाव बढ़ने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications