Begusarai Lok Sabha: मोदी जी बोले 400 पार, नीतीश जी बोले 4 हज़ार पार, NDA गठबंधन हताश हो चुका है- शाकिर

Begusarai Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में क्या माहौल है जानने वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची। विभिन्न मुद्दों पर जिले की जनता और पक्ष-विपक्ष के नेता, कार्यकर्ताओं से भी बात की। लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ नाराज़ी ज़ाहिर कर, सरकार की नाकामियों को गिनाया।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए मोहम्मद शाकिर ने कहा कि मोदी जी 400 का पार नारा दे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 हज़ार पार कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोचा वह क्यों पीछे रहे, इसलिए उन्होंने 4 लाख पार का नारा दे दिया। इस बात से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि एनडीए गठबंधन कितना हताश हो चुका है।

Begusarai Lok Sabha Seat

545 सीट है, इसमे कोई चार सौ पार कर रहा है, कोई 4 हज़ार पार कर रहा है तो कोई 4 लाख पार कर रहा है। एनडीए गठबंधन के पास कोई वीज़न नहीं है, सभी लोग सिर्फ़ जुमलेबाज़ी कर रहे हैं। भाजपा नेता पाकिस्तान भेजने की बात करते रहते हैं। क्या यह बताएंगे की पीएम मोदी अफ़गानिस्तना जा रहे थे, रास्ते में बिरयानी की महक लगी पाकिस्तान में लैंड कर गये।

Recommended Video

    महागठबंधन के नेताओं ने साधा बीजेपी पर निशाना ,

    इससे तो यही लगता है कि भाजपा वालों को पाकिस्तान से ज़्यादा प्रेम है। तो भाजपा के नेता ही पाकिस्तान में बसेरा कर लें। डॉक्टर की डिग्री होती, इंजीनियर की डिग्री होती है, क्या जुमलेबाज़ी की डिग्री होती है, तो जवाब होगा नहीं। लेकिन भाजपा नेताओं के पास जुमलेबाज़ी की ही डिग्री है।

    पीएम मोदी ने कहा था रोजगार देंगे, 15 लाख रुपये मिलेगा, विदेशी काला धान लाएंगे। हम सरकार में नहीं हैं। जब सरकार में आएंगे तो यह प्राथमिकता होगी। सत्ता में 10 साल से हैं, ना तो रोज़गार मिला, ना आए खाते में 15 लाख, विदेशी धन की तो बात ही छोड़ दीजिए।

    मोहम्मद शाकिर ने कहा कि इस बार भाजपा सरकार सत्ता से फरार, अब झांसे में नहीं आने वाले हैं। धर्म और जात के नाम पर समाज को बांटने का काम किया गया है। अब नफरत नहीं मोहब्बत की बाज़ार सजाने का वक्त आ गया है। हम लोग भाजपा के खिलाफ वोट करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+