Begusarai: विवादित बयान से बढ़ी गिरिराज सिंह की मुश्किलें, JDU के दिग्गज नेता ने ‘महागठबंधन’ का कर दिया समर्थन

Begusarai Lok Sabha Seat: बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ़ भाजपा के दिग्गज नेता बेगूसराय में गिरिराज सिंह के लिए चुनावी सभा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ताओं ने ही अपने सांसद के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।

एनडीए के सहयोगी दल जदयू के दिग्गज नेता भी बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के खिलाफ़ चुनावी प्रचार कर रहे हैं। बेगूसराय ज़िला के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के दिग्गज नेता पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ़ बोगो सिंह ने खुलेआम गिरिराज सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है।

Begusarai Lok Sabha Seat JDU Ex MLA Bogo Singh Asked To Give Vote Against BJP Giriraj Singh News

बोगो सिंह ने कहा कि हम बेगूसराय की आवाज़ है, रंग बदलने वालों मे से नहीं हैं। 2019 में हम लोगों की मांग थी कि बेगूसराय के बेटा को ही एनडीए की तरफ़ से उम्मीदवार बनाया जाए, लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने गिरिराज सिंह को सिंबॉल दे दिया।

गिरिराज सिंह सिंबॉल लेकर आये तो एक छोटे भाई की तरह मैंने दिल ओ जान से उन्हें जिताने के लिए मेहनत की। जिंदगी में किसी को जिताने के लिए इतना ज्यादा मेहनत नहीं की थी। मैंने गिरिराज सिंह से कहा था कि आप जीत कर आएं तो पेट्रोकेमिकल, साम्हो के लिए पुल लेकर आना।

गिरिराज सिंह से आकिरी बात कही थी कि आप बेगूसराय के बेटा की तरह ज़िले की सेवा करना। जो उम्मीदें थीं वह तो पूरी हुई नहीं। पांच सालों में विकास तो दूरे, सेवा की बात छोड़िए, जिले को नफरत की आग में झोंक दिया। ये (गिरिराज सिंह) पांच लोगों का ही सांसद है। इसके अलावा किसी और से कोई मतलब नहीं है।

गिरिराज सिंह जब पर्दा के बाहर आते हैं तो कहते हैं, देशद्रोही का वोट नहीं चाहिए, समाज विरोधी का वोट नहीं चाहिए। पर्दा के पीछे मोनाज़िर हसन और शहनवाज़ हुसैन जैसे नेताओं के साथ मुर्गा खाएंगे। यह विक्षिप्त मानसिकता के लोग हैं। बेगूसराय में आकर धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं।

गिरिराज सिंह का घर लखिसराय पड़ता है, हो सकता है उनके ज़िले में मर्द बच्चा पैदा करते होंगे। बेगूसराय की धरती पर मां बच्चे को जन्म देती है औऱ मां-पिता के संयोग से ही बच्चे पैदा होते हैं। गिरिराज सिंह जो शर्मनाक बयान दिया है, बेगूसराय की जनता उसका जवाब देने जा रही है। इसलिए बेगूसराय से अपने जिला के बेटा महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश राय को वोट दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+