Begusarai Lok Sabha: ‘मीट की सियासत’ पर अवधेश राय का बयान, हिंदुत्व सम्राट खुद... गिरिराज को लेकर कही ये बात

Begusarai Lok Sabha: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में चुनावी बाज़ार सज चुका है। पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ मतदाताओं के बीच क्या माहौल है, जानने के लिए वन इंड़िया हिंदी की टीम ग्राउंड पर पहुंची।

बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में बेगूसराय को भी शुमार किया जा रहा है। वन इंडिया हिंदी की टीम ने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सभी 6 विधानसभा सीटों का जायज़ा लिया। प्रत्याशियों और मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर बात की। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सीपीआई नेता अवधेश राय से बात की।

Begusarai lok sabha seat india alliance CPI Leader Awdesh ray On BJP Leader Giriraj Singh news

अवधेश राय ने केंद्र की भाजपा सरकार और बेगूसराय से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह पर जमकर निशाना साधा। उनसे सवाल किया गया कि राम मंदिर और हिंदुत्व के एजेंडे पर भाजपा ज़ोर शोर से चुनावी प्रचार कर रही है। क्या यह आप लोगों के लिए चुनौती नहीं है।

Recommended Video

    इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से Exclusive बातचीत,अवधेश राय ने गिरिराज सिंह पर बोला हमला

    अवधेश राय ने कहा कि हिंदू समुदाय के लोग भी यह समझ चुके हैं कि भाजपा नेताओं ने किस तरह से उनके साथ धर्म के नाम पर ठगी की है। भाजपा के शीर्ष नेता सनातन धर्म की बात करते हैं, जब राजद सुप्रीमो लालू यादव ने सवाल किया कि मां की मौत पर क्या सिर मुंडवाया। इस पर छटपटाहट होने लगी। इसका जवाब नहीं है।

    भाजपा नेता कितने दिनों तक ठगेंगे, दो साल ठगे, चार साल ठगे, पंद्रह लाख रुपया देंगे, रोज़गार देंगे, यह सब कहते-कहते पाकिस्तान दिखाने लगे। हिंदू और मुसलमान करने लगे। अब एक ही झांसा कितने बार देंगे। जनता इतनी अंधी नहीं है, बेगूसराय में बुद्धिजीवी जनता है। इस बार भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है।

    बेगूसराय से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश राय से जब यह सवाल किया गया कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सावन में मटन खाते हैं और उनका बेटा तेजस्वी नवरात्र में मछली खाते हैं। यह लोग क्या सनातन धर्म को मानेंगे। क्या इस मुद्दे से हिंदू वोट महागठबंधन से किनारा नहीं करेगा।

    इस सवाल के जवाब में अवधेश राय ने कहा कि हिंदुत्व सम्राट खुद दुर्गा पूजा में ढाई किलो मीट खाते हैं। क्या ये सनातन धर्म से नहीं है, सनातन धर्म में कहीं भी मीट मछली खाना वर्जित नहीं है। गिरिराज सिंह और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, यह जनता भी जान चुकी है। हिंदू समुदाय के लोग अब इनके झांसे से भ्रमित नहीं होने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+