Begusarai News: पोस्ट कर दो, देखो कितने मियां लोग तुम्हें गाली देता है, गिरिराज सिहं का वीडियो वायरल

Begusarai MP Giriraj Singh Video Viral: बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार बेगूसराय सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्थानीय भाषा में युवक को कुछ ऐसा कहते नज़र आ रहे हैं, जिससे सियासी पारा चढ़ा गया है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक गिरिराज सिंह के साथ सेल्फी वीडियो ले रहा है। गिरिराज सिंह यह कह रहे हैं कि तोएं आज पोस्ट कर दो देखा कएगो मियां लोग तुमको गाली देता है। इस पर युवक कह रहा है कि वोट हम्मे दे बइ त दे बइ। वन इंडिया हिंदी इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।

Begusarai Lok Sabha Seat BJP MP Giriraj Singh On Muslime Viral Video News Today In Hindi

इस पर भाजपा नेता ने कहा कि पोस्ट करिएहं ना, पोस्ट करते देख लियहो कएगो मियां गाली दइ छै। इसका मतलब आपको बता दें कि एक युवक बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के साथ सेल्फी वीडियो ले रहा होता है। इस पर गिरिराज सिंह कहते हैं, कि वीडियो लेकर पोस्ट करो देखो तुम्हें कितना मुसलमान लोग गाली देता है।

इस पर युवक कहता है कि हम आप ही को वोट करेंगे, चाहे जो भी हो। वहीं गिरिराज सिंह कहते हैं कि वीडियो पोस्ट करने के बात बताना, कितना मियां लोग तुम्हें गाली दिया है। इस वीडियो पर राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि गिरिराज सिंह के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।

वह किसी भी तरह समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। यह जो युवक सेल्फी ले रहा है, इसमें हिंदू और मुंस्लिम वाली कोई बात ही नहीं है। जानबूझकर गिरिराज सिंह ने इसे धार्मिक रंग देते हुए नफरत फैलाने वाला बयान दिया है। यह जनता समझ रही है, इस बार गिरिराज सिंह को जनता सबक सिखाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+