Lok Sabha Election 2024: बेगूसराय लोकसभा सीट का कैसा रहा है सियासी समीकरण, जानिए राजनीतिक इतिहास
Begusarai Lok Sabha Election: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी बाज़ार सज चुका है। सियाली गलियारों में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में आज हम आपको बेगूसराय लोकसभा सीट का चुनावी इतिहास और समीकरण बताने जा रहे हैं।
बेगूसराय में साल 2009 से पहले दो लोकसभा सीट हुआ करता था। 1977 में बलिया लोकसभा बना था। बलिया से पहली बार जनता पार्टी की टिकट पर रामजीवन सिंह चुने गए थे। उस वक्त बलिया लोकसभा सीट के अन्तर्गत बलिया विधानसभा ( जो की अभी साहेबपुरकमाल विधानसभा है), बरौनी (अब तेघड़ा विधानसभा है), बछवाड़ा, बखरी, चेरियाबरियारपुर और अलौली विधानसभा (खगड़िया जिला का विधानसभआ) शामिल था।

बलिया लोकसभा सीट से 4 बार CPI, बार कांग्रेस, 1 बार जनता पार्टी, 1 बार राजद, 1 बार जदयू और 1 बार LJP ने जीत दर्ज की है। वहीं उपविजेताओं की बात की जाए तो 4 बार CPI, 3 बार कांग्रेस, 3 बार BJP और 1 बार राजद का नाम शामिल है।
बेगूसराय लोकसभा सीट के सियासी इतिहास पर नज़र डालें तो पहली बार कांग्रेस के मथुरा प्रसाद मिश्र 1952 में पहली बार सांसद चुने गए थे। उस वक्त बेगूसराय विधानसभा, मटिहानी विधानसभा, जमूई विधानसभा, लखीसराय विधानसभा और शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र बेगूसराय लोकसभा सीट के अंतर्गत आता था।
1952 से लेकर 2019 तक हुए 17 बार के हुए लोकसभा चुनाव में सात बार कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी का परचम लहराया है। वहीं CPI उम्मीदवार ने 2 बार जीत दर्ज की है। हालांकि इसमें से एक बार CPI प्रत्याशी रमेन्द्र कुमार को 1996 में निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा था।
CPI प्रत्याशी रमेन्द्र कुमार का नामांकन के बाद पार्टी का वक्त से निर्वाचन दफ़्तर में जमा नहीं हो पाया था। इस वजह से उन्होंने चुनाव चिन्ह सेब से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर जीत दर्ज की थी। वहीं दो बार जदयू उम्मीदवार ने पार्टी का झंडा बुलंद किया था। 1 बार नेशनल कांग्रेस ऑर्गनाइजेशन के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। भारतीय लोकदल का एक बार परचम लहराया था। वहीं भाजपा का दो बार झंडा बुलंद हुआ है।
बेगूसराय लोकसभा सीट पर उपविजेता की बात की जाए तो 6 बार कांग्रेस, 5 बार CPI, 1 बार PSP (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी), 2 बार जनता पार्टी, 1 बार जनता दल, 1 बार समता पार्टी और 1 बार राजद प्रत्याशी उपविजेता रहे हैं। आपको बता दें कि बेगूसराय लोकसभा सीट से मथुरा प्रसाद मिश्रा और कृष्णा शाही ने ज्यादा जीत दर्ज की थी। वहीं बलिया लोकसभा सीट से सूर्यनारायण ने सबसे ज्यादे जीत दर्ज की है।
बेगूसराय से कांग्रेस प्रत्याशी मथुरा प्रसाद मिश्रा और कृष्णा शाही तीन-तीन बार चुनाव जीते थे। नेशनल कांग्रेस ऑर्गनाइजेशन और भारतीय लोकदल से एक एक बार से एक बार श्यामनंदन मिश्र ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी राजो सिंह ने दो बार बेगूसराय से जीत दर्ज की थी। बलिया लोकसभा सीट सूर्यनारायण सिंह ने 3 बार CPI का झंडा बुलंद किया, वहीं रामजीवन सिंह 2 बार सांसद रहे। इसमें 1 बार जनता पार्टी और दूसरी जदयू से जीत दर्ज की।
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से विजेता सांसदों की सूची
| साल | विजेता | पार्टी | उपविजेता | पार्टी |
| 1952 | मथुरा प्रसाद मिश्रा | कांग्रेस | योगेंद्र शर्मा | CPI |
| 1957 | मथुरा प्रसाद मिश्रा | कांग्रेस | ब्रह्मदेव प्रसाद | PSP |
| 1962 | मथुरा प्रसाद मिश्रा | कांग्रेस | अख्तर हाशमी | CPI |
| 1967 | योगेंद्र शर्मा | CPI | मथुरा प्रसाद मिश्रा | कांग्रेस |
| 1971 | श्याम नंदन मिश्रा | NCO | योगेंद्र शर्मा | CPI |
| 1977 | श्याम नंदन मिश्रा | BLD | तारकेश्नरी सिंह | कांग्रेस |
| 1980 | कृष्णा शाही | कांग्रेस | श्याम नंदन मिश्रा | JNP |
| 1984 | कृष्णा शाही | कांग्रेस | कपिल देव सिंह | JNP |
| 1989 | ललित विजय सिंद | जनता दल | कृष्णा शाही | कांग्रेस |
| 1991 | कृष्णा शाही | कांग्रेस | रामबदन राय | जनता दल |
| 1996 | रमेंद्र कुमार | CPI | कृष्णा शाही | कांग्रेस |
| 1998 | राजो सिंह | कांग्रेस | कृष्णा शाही | SAP |
| 1999 | राजो सिंह | कांग्रेस | श्याम सुंदर सिंह | जदयू |
| 2004 | ललन सिंह | जदयू | कृष्णा शाही | कांग्रेस |
| 2009 | मोनाज़िर हसन | जदयू | शत्रुघ्न प्रसाद सिंह | CPI |
| 2014 | भोला सिंह | BJP | तनवीर हसन | राजद |
| 2019 | गिरिराज सिंह | BJP | कन्हैया कुमार | CPI |












Click it and Unblock the Notifications