Begusarai Lok Sabha: महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश राय का छलका दर्द, बेगूसराय को लेकर कही ये बात

Begusarai Lok Sabha Seat: बेगूसराय लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी सीपीआई के पूर्व विधायक अवधेश राय ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की, इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बेगूसराय से एनडीए उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर जमकर बोला।

अवधेश राय ने कहा बेगूसराय जिले को दुनिया भर में पहचान उस वक्त मिली जब समाजवादी और वामपंथी ताक़त यहां मज़बूत थी। राम चरित्र बाबू से लेकर चंद्रशेखर बाबू जैसा नेताओं का जन्म इस धरती पर हुआ। उनके प्रतिनिधित्व के दौरान फर्टिलाइज़र, रिफ़ाइनरी और थर्मल पॉवर प्लांट की स्थापना हुई। यह लगने लगा की बेगूसराय औद्योगिक नगरी बन गई है। देशभर में जिले की अलग पहचान बनी।

Begusarai Lok Sabha Chunav 2024 Mahagathbandhan Pratyashi Awdesh Rai News Today In Hindi

यह दुर्भाग्य की बात है कि बेगूसराय जिले को कुछ बाहरी समाज को तोड़ने और नफरत फैलाने वाले लोग का किसी ना किसी रूप में वर्चस्व बढ़ गया। इस जाल में बेगूसराय के लोग फंस गए, जब से यह कारनामा हुआ तो विकास की बात ख़त्म हो गई। नफर की बात करते हुए नौजवानों का ज़हरीला बना गया।

Recommended Video

    इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से Exclusive बातचीत,अवधेश राय ने गिरिराज सिंह पर बोला हमला

    हर वर्ग के लोगों से यह अपील है कि समाज को बांटने वाले तत्वों से किनार करें, क्योंकि जिसके दंश से बेगूसराय ओद्योगिक नगरी चौपट हो गई। यह दुनिया का सबसे प्रदुषित शहर माना जाने लगा। यहां के युवाओं को रोज़गार के लिए दूसरे शहर भागना पड़ा। जनता इस लंबे अवधि के बात कुछ सीखी है।

    वह लोग जो सोचते थे कि हमारा बेगूसराय टूट गया है, भविष्य नहीं बचा है। उन लोगों में एक नई विश्वास जगी है। इस बार बेगूसराय के लोगों का संकल्प है कि बेगूसराय के पुत्र, जिसने जिला की मर्यादा की रक्षा में भूमिका अदा की है। उन्हें प्रतिनिधित्व देते हुए जिले का विकास करवाएंगे। इस बार का रिज़ल्ट बेगूसराय की जनता के दर्द का रिज़ल्ट होगा।

    अवधेश राय ने कहा कि वह 3 बार विधानसभा चुनाव जीते और 3 बार चुनाव हारे नहीं, हराया गया। इस बात से ही अंदाज़ा लगा सकते हैं कि जनता के बीच मुझे लेकर क्या सोच है। अगर जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो दिन के 12 बजे या हो या रात के 12 बजे हमेशा उनके लिए मेरे दरवाज़े खुले रहेंगे, क्योंकि जनता की सेवा के लिए मैं संकल्पित हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+