Bihar News: बारात में गया युवक अचानक हो गया गायब, सुबई आई मौत की ख़बर, जानिए पूरा मामला

Begusarai News: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं गुज़र रहा है जब प्रदेश में के किसी ज़िले से आपराधिक वारदात की खबर सामने नहीं आई हो। ताज़ा मामला बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय से सामने आ रही है, जहां बारात गये युवक की लाश नदी से बरामद हुई है।

शनिवार की सुबह एक युवक की लाश नदी में दिखी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इलाक में ख़बर आग की तरह फैल गई। मौक़े पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कादराबाद गांव (बछवाड़ा थाना क्षेत्र) स्थित बलान नदी घाट पर शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Begusarai guy went in a wedding procession, news of his death came, Bihar NewsIn Hindi

मृतक की पहचान कील गांव (गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र) निवासी 24 वर्षीय गौरव कुमार पासवान (पुत्र रामचंद्र पासवान) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव के ही रहने वाले मंजेश कुमार की शादी नंदलाल पासवान की बेटी से तय हुई थी।

गौरव पासवान बारात में शाममिल होकर कदराबाद गया था। विवाह स्थल पर बारात पहुंची, गौरव भी वहां पहुंच गया। अचानक वह समारोह से गायब हो गया, परिवार के लोगों ने काफी ढूंढा लेकिन उसकी कोई ख़बर हासिल नहीं हुई।

शनिवार की सुबह परिवार के लोगों को उसके मौत की सूचना मिली। लोगों ने बताया कि उनके बेटे का शव नदी में तैरता हुआ बरामद हुआ है। ख़बर सुनते ही परिवार में मामतम पसर गया। पूरे परिवार के लोग सदमे में हैं।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई, बछवारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है, उनका कहना है कि बेलगाम अपराधियों पर नकेल कसने की ज़रूरत है। बेखौफ़ अपराधी धड़ल्ले से कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+