GRP Barauni News: ट्रेन में लूट की योजना बना रहे बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
Barauni GRP News Today: बिहार में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। बरौनी जीआरपी ने ट्रेन में लूट की योजना बना रहे अपराधी को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने से पहले ही बदमाश की गिरफ्तारी पर लोग पूर्व रेलवे थानाध्यक्ष इमरान आलम और वर्तमान थानाअध्यक्ष राम बच्चन सिंह (रेल थानाध्यक्ष, बरौनी) की संयुक्त कार्रवाई की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।
वन इंडिया हिंदी से इमरान आलम (पूर्व रेल थाना अध्यक्ष, बरौनी) ने बताया कि बरौनी रेलवे स्टेशन से करीब 1 KM की दूरी पर पाश्चिम दुलारुआ धाम के पास 1 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। तीन आरोपी रेलवे लाइन के बगल में ट्रेन में लूट की योजना बना रहे थे।

3 अपराधियों की पहचान उमेश चौधरी (बुद्धा) उम्र करीब 28 वर्ष पेसर रामु चौधरी साकिन दीनदयाल रोड काली स्थान,वार्ड नंबर 6, आफ़ताब (चिप्पू) उम्र करीब 22 वर्ष पेसर तम्मन्ना इसराइल, साकिन दीनदयाल रोड गांधी नगर वार्ड नंबर 6, और मोहम्मद आफ़ताब (आजो) उम्र करीब 22 वर्ष पेसर मोहम्मद कपड़िया साकिन दीनदयाल रोड के रूप में हुई है।
फुलवरिया थाना जिला बेगूसराय के द्वारा गुप्त रूप से मिली सूचना के आधार पर पूर्व के थानाध्यक्ष इमरान आलम और वर्तमान थानाध्यक्ष रामबच्चन सिंह की संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर अपराधियों पर शिकंजा कसा।
छापेमारी के दौरन एक अपराधकर्मी उमेश चौधरी उर्फ़ बुद्धा को भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चाभी का गुच्छा और एक स्टील का चाकू बरामद हुआ। वहीं उसके दो साथी मोहम्मद आफ़ताब उर्फ़ आजो और आफताब उर्फ़ चिप्पू हवाई फायरिंग करते हुये अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
आरोपी उमेश चौधरी उर्फ़ बुद्धा की निशानदेही पर स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी के क्रम में मोहम्मद आफताब उर्फ़ चिप्पू के घर से देशी लोडेड पिस्तौल और 315 बोर का एक ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ। मोहम्मद आफताब ने घर के एक कमरे में कोना में प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर हथियार रखा था।
पूर्व रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दो और भागे हुए अपराधी आफताब उर्फ़ चप्पू और आफताब उर्फ़ आजो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications