’सरकारी ऐम्बुलेंस निजी सेवा वालों की ख़ैर नहीं,कैंसर के लिए टीका,बेगूसराय DM तुषार सिंगला की खूब हो रही तारीफ़
Begusarai DM IAS Tushar Singla News: बेगूसराय की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद से ही जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला एक्शन मोड में हैं। वह आये दिन विभागीय बैठक कर संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की सभी कार्यो से संबंधित समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सिविल सर्जन और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य पदाधिकारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। वहीं डीएम तुषार सिंगला ने आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनाने में तेज़ी लाने की बात कही। इसके साथ ही बलिया, बरौनी, तेघड़ा और बखरी प्रखंड में आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इन प्रखंडों में कम कार्ड बने, इसलिए लोगों में जागरूकता के लिए आशा दीदी, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका और जन प्रतिनिधियों की मदद से सभी प्रखंड को अपने लक्ष्य को सौ फिसद पूरा करने का निर्देश दिया गया। हर महीने जन आरोग्य समिति और ग्रामिण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHSNC) के गठन और बैठक का भी निर्देश दिया।
स्वास्थ्य अपकेंद्रों पर दी जारी सुविधाओं के अलावा पीने का पानी, कुर्सी, टेबल और दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला ने आदेश दिया कि जन आरोग्य समिति और VHSNC के खातों में पड़े रुपयों का इस्तेमाल स्वास्थ्य उपकेन्द्रों को बेहतर बनाने में करें।
तुषार सिंगला ने BMSICL के तहत बन रहे भवनों की भी जानकारी ली। वहीं जिला के सभी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं, रोगियों की सही देखभाल और सभी HSC से लेकर जिला अस्पताल में दवा की उपलब्धता सौ फीसदी रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले के सभी निजी और सरकारी एम्बुलेंस का डाटाबेस तैयार करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया।
अलावा गर्भवती महिला और बच्चों का रजिस्ट्रेशन, चौथी ANC जांच, NCD कार्यक्रम के तहत सीबेक फार्म, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज मरीजों की पहचान कर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, जटिल प्रसव की नियमानुसार देखभाल के साथ ही टेलिमेडिसीन के डाटा पर भी चर्चा की हुई।
इसके साथ ही आरोग्य दिवस के दिन सभी जरूरतमन्द लाभार्थियों और बच्चों का सौ फीसद टीकाकरण करे। 9 साल से 14 साल तक की बच्चियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दो टीका देने का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जिले में कमान्ड और कंट्रोल रूम का निर्माण कर डीएम खुद उसकी समीक्षा करेंगे।
बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला की जिले के लोग खूब तारीफ कर रहे हैं, उनका कहना है कि पहली बार ज़िले को ऐसा डीएम मिला है। अब बेगूसराय पूरे बिहार में मॉडल की तरह जाना जाएगा, जब से तुषार सिंगला ने जिला पदाधिकारी का पदभार लिया है, जिले की तस्वीर बदलने लगी है, काफी सुधार देखने को मिल रहा है।
सरकारी एम्बुलेंस चालक निजी अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं, डीएम तुषार सिंगला के आदेश के बाद अब सभी निजी और सरकार एम्बुलेंस का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इससे मेडिकल माफियाओं के काले कारनामें पर लगाम लगेगी। भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह बहुत ही सराहनीय पहल है।












Click it and Unblock the Notifications