Bihar News: बेगूसराय में एक बार फिर मानवता शर्मसार, मूक बधिर नाबालिग के साथ ऑटो ड्राइवर ने की हैवानियत
Bihar News: बिहार के बेगूसराय ज़िले में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। जहां एक ऑटो ड्राइवर ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर मूक-बधिर युवती के साथ गंदा काम किया। 14 वर्षीय युवती के साथ 30 वर्षीय बुचुल सिंह ने कथित तौर पर हैवानियत की है।
Recommended Video
ग्रामीणों की मानें तो बुचुल युवती को ऑटो में बिठाकर बलान नदी के पास सुनसान इलाके में ले गया और फिर हवस का शिकार बनाया। इस भयावह घटना के बाद लड़की की मां ने मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रक्रिया के तहत पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की अधिक जानकारी और सबूत जुटाने के लिए सक्रिय रूप से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि जांच में मदद करने वाली कोई भी जानकारी हो तो पुलिस से बिना किसी झिझक के शेयर करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षा और संरक्षा को लेकर चिंताए बढ़ गई हैं।
यह कमज़ोर व्यक्तियों, ख़ास तौर पर विकलांग व्यक्तियों के लिए सतर्कता और सुरक्षात्मक उपायों को बढ़ाने की ज़रूरत है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे न्याय की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जांच अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों सज़ा दिलाएं। ताकि लोगों का कानून व्यवस्था पर यकीन बना रहे और लोग निडर होकर ज़िंदगी गुज़ार सकें।












Click it and Unblock the Notifications