बिहार: बिल्किस बानो मामला और अंकिता केस के ख़िलाफ़ AISF छात्राओं का विरोध प्रदर्शन
श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिला उत्पीड़न बढ़ी है।
बेगूसराय, 31 अगस्त 2022। पूरे देश में बिलकिस बानो मामला और अंकिता केस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में एआईएसएफ छात्राओं ने विरोध मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि एक तरफ बिलकिस बानो के रेपिस्टों को माफी देकर रिहा कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ़ अंकिता के साथ घटना घटी, यह सरकार की देश के महिलाओं के प्रति घृणित मांसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को महिला उत्पीड़न पर भाषण देते हैं, लेकिन गर्भवती महिला बिलकिस बानो इंसाफ नहीं दिला पाते हैं। केंद्र की भाजपा सरका रेपिस्टों को माफी देकर रिहा करवाती है।

श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिला उत्पीड़न बढ़ी है। सरकार सिर्फ जुमलेबाजी और सत्ता में लगी हुई है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ हमारा संगठन अपना आंदोलन जारी रखेगा। एआईएसएफ की छात्राओं ने कहा की पीएम मोदी की नौटंकी का हमलोग देश भर में पर्दाफाश करेंगे। देशभर में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। महिला उत्पीड़न के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़ी छात्राओं ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ रोष मार्च निकाला।
आंदोलन का समर्थन करते हुए ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला सह संयोजक मुकेश कुमार ने किया । वहीं एआईएसएफ के जिला उपाध्यक्ष कैसर रेहान ने कहा की सरकार का आदेश केजी से पीजी तक छात्राओं एवं एससी-एसटी के छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देने का है, जो अभी तक धरातल पर सही से नहीं उतरा है। इसे सरकार लागू करे, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ 8 सितंबर को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय पर हम लोग प्रदर्शन होगा।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़ी छात्राओं ने आज रोष मार्च निकाला। वहीं श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय की नेत्री तानिया वर्मा और पूनम कुमारी कॉलेज कैंपस में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न नहीं सहेंगे। बिलकिस बानो और अंकिता को न्याय दो। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए। छात्राओं ने अपनी मांगों का नारा लगाते हुए सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता मेघा कुमारी ने की, वहीं कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी कुमारी, निक्की कुमारी, अभिलाषा कुमारी, काजल कुमारी, मौसम कुमारी, कंचन कुमारी, मेघा आनंद, लाडली कुमारी, अर्पणा, प्रीति कुमारी, दिव्यांशी पूनम समेत कई छात्राएं मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें: बिहार: आपको करेगी कॉल और बना लेगी 'अपना ग्राहक', युवा छात्र को बना रही शिकार, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications