बिहारः बांका में अलग-अलग जगहों पर नहाने के दौरान डूबने से कुल 5 बच्चों की मौत

बांका। बिहार के बांका जिला में बुधवार को अलग-अलग इलाकों में स्नान करने के दौरान भाई-बहनों समेत पांच बच्चों की मौत हो गयी। घटना जिले के बौंसी, अमरपुर और शम्भूगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जिउतिया पर्व को लेकर नदी, तालाब और पोखर में स्नान करने के लिये महिलाएं गयीं थी, इसी बीच ये हादसे हो गए।

banka 5 children died due to drowned in river

पहली घटना बौन्सी थाना क्षेत्र के अस्नाहा की है, जहां हीरालाल दास के दो बच्चे नेहा कुमारी और उसका भाई सुनील कुमार अपनी मां के साथ नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गयी इस घटना में तीन अन्य बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। तीनों में से दो को भगलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक बच्ची का इलाज बौन्सी रेफ़रल अस्पताल में चल रहा है।

दूसरी घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहड़ी मोड़ के बलुआ तालाब और डुमरिया के तालाब की है, जहां स्नान करने के दौरान मौत की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि सिहूदी मोड़ के बलुवा तालाब में 8 वर्षीय दिलखुश कुमार स्नान करने के दौरान डूब गया। लेकिन जब तक उसको बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गयी। वहीं डुमरिया में बुद्धन तांती तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने कर बाद उसको निकालकर अमरपुर रेफरल अस्पताल लाने के दौरान मौत होने की घटना घटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+